जांजगीर। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार क...
जांजगीर। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार के अलावा दर्जनभर अलग-अलग बैंकों का चेक बुक, 9 डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत आधार कार्ड, पेन कार्ड और नगद बरामद किया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष ने चांपा थाने में 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अकाउंटेंट का काम करता है। उसकी जान पहचान चांपा निवासी मेहंदी लाल देवांगन के माध्यम से कोलकाता निवासी विश्वजीत देवनाथ से सन 2021 में हुई थी। विश्वजीत देवनाथ ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उसे पर 5% ब्याज प्रति महीना दूंगा। इसके अलावा उसने दूसरे लोगों से भी इन्वेस्टमेंट करने पर कमीशन देने की बात कहीं।
पीड़ित ने झांसे में आकर खुद और दूसरे लोगों का 8 करोड़ 45 लाख रुपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश करवाया। लोगों को झांसे में लेने और विश्वसनीयता कायम करने के लिए कुछ लोगों को आठ माह और कुछ लोगों की एक ,दो माह तक पांच प्रतिशत ब्याज के रूप में दिया था। जिसके चलते लोगों में विश्वसनीयता कायम हुई और लोगों ने करोड़ों रुपये लगा दिए।
कुछ समय बाद आरोपी कंपनी को घाटा होने की बात कह तुरंत पैसे नहीं होने का हवाला दे बाद में एकमुश्त राशि देने की बात कहता रहा। फिर बाद में मुकर गया। पीड़ित की शिकायत विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा छल कपट कर लाभ प्राप्त करने पर चांपा थाने में धोखाधड़ी कर अपराध कायम किया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल को उसके पते से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठगी के पैसों से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर की पुताई करवाना और सोना आईडीबीआई बैंक में रखना बताया। उसके कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग–अलग बैंकों का चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइवरी लाइसेंस, तीन नग महंगे मोबाइल व तीस हजार रुपये नगद बरामद किया गया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


