Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साई सरकार का बड़ा फैसला: रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को कार्यालय से एक घंटा पहले जाने की अनुमति

  रायपुर। पवित्र माह रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म अनुशासन का विशेष समय माना जात...

Also Read

 रायपुर। पवित्र माह रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म अनुशासन का विशेष समय माना जाता है। पूरे माह रोजेदार दिनभर उपवास रखकर इबादत करते हैं और रात में विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा की जाती है, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। रमजान को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है।


सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक सद्भाव और धार्मिक संवेदनशीलता का परिचायक है।





डॉ. सलीम ने आगे कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की सोच का ही प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस फैसले के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रोजा रख रहे कर्मचारियों को इबादत और पारिवारिक समय के लिए सहूलियत मिलेगी।