दुर्ग,भिलाई,पाटन. असल बात news. वे लोग रायपुर में काम तो इडली डोसा बेचने का करते थे,लेकिन सुने घर की रैकी करते रहते थे और मौका मिलते ही च...
दुर्ग,भिलाई,पाटन.
असल बात news.
वे लोग रायपुर में काम तो इडली डोसा बेचने का करते थे,लेकिन सुने घर की रैकी करते रहते थे और मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे. इन आरोपियों ने वर्ष 2025-26 के दौरान पाटन,उतई, अमलेश्वर नंदिनी एवं रानीतराई थाना क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया.सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की गई और मोबाइल लोकेशन से पता चला तो आरोपियों को पकड़ा जा सका.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु 08 फरवरी2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त टीम गठित कर नाकाबंदी एवं संदिग्धों की चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं पूर्व प्रकरणों के विश्लेषण के आधार पूछताछ की गई, जिनसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी प्रकरणों का खुलासा हुआ।टीम द्वारा संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 08.02.2026 को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर मठ पुरैना, रायपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर निम्न आरोपियों को पकड़ा गया—
1.मनीष अमोरिया पिता विजय अमोरिया, उम्र 25 वर्ष
2.जितेन्द्र गायकवाड़ पिता मानिकचंद गायकवाड़, उम्र 23 वर्ष
3.रवि साहू पिता रिखीराम, उम्र 23 वर्ष
सभी निवासी — ग्राम लखौली, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे मठ पुरैना रायपुर में इडली-डोसा बेचने का कार्य करते हैं तथा सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाएँ कारित करते थे।आरोपियों ने विभिन्न अपराधों में शामिल रहा स्वीकार किया.
1. दिनांक 01.11.2025 मनीष अपने भांजे की मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 08 BA 3345 से तीनों ग्राम अछोटी थाना नंदनी गया, जहाँ एक सूने मकान से चांदी के सामान चोरी किया गया।
2. दिसम्बर 2025 – ग्राम औसर, थाना रानीतराईसूने मकान से सोने का गुलबंद, चांदी की बिछिया, पायल एवं नगदी ₹25,000 चोरी।
3. दिसम्बर 2025 – ग्राम गोडपेण्ड्री, थाना उतई एक्टिवा क्रमांक CG 07 AY 3107 से जाकर सूने मकान से 2 नग सोने के लॉकेट, सोने का गेहूं दाना, चांदी की पायल एवं ₹3,000 नगद चोरी।
4. दिनांक 25.12.2025 – ग्राम झीट, थाना अमलेश्वरमोटर सायकल KTM CG 08 AA 3923 से जाकर सोने का लॉकेट, चांदी की पायल एवं ₹2,300 नगद चोरी।
5. ग्राम चंगोरी सोने की अंगूठी, चांदी की पायल एवं ₹5,000 नगद चोरी।
6. ग्राम अरसनारा, थाना पाटन सोने का लॉकेट, सोने का गेहूं दाना एवं ₹12,000 नगद चोरी।
7. ग्राम तर्रा (तालाब किनारे), थाना पाटन सूने मकान से चांदी की पायल एवं ₹70,000 नगद चोरी।
8. जनवरी 2026 – ग्राम बठेना, थाना पाटनरोड किनारे तीन सूने मकानों से सोने के टॉप्स एवं ₹19,000 नगद चोरी।
प्रकरणों में अपराध क्रमांक अनुसार धारा 331(3), 305 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया गया।
1. मनीष अमरिया, उम्र 25 वर्ष – चोरी का आरोपी ,इसके विरुद्ध अलग अलग थानों में 10 मामला कायम है।
2. जितेन्द्र मायकरवाडे, उम्र 23 वर्ष – चोरी का आरोपी
3. रवि साहू, उम्र 23 वर्ष – चोरी का आरोपी
4. धर्मेन्द्र साहू, उम्र 33 वर्ष – खरीददार
5. उमेश उर्फ पिंटू सोनी, उम्र 35 वर्ष – खरीददार
6. प्रकाश सोनी, उम्र 38 वर्ष – खरीददार
*जप्त सामग्री* :
▪️ सोने-चांदी के जेवरात (लॉकेट, अंगूठी, चेन, पायल आदि)
▪️ नकद राशि ₹12,800/-
▪️ विभिन्न प्रकरणों में कुल जप्ती ₹7,15,820/- (अनुमानित मूल्य)
उक्त संयुक्त कार्यवाही में थाना पाटन और Accu की पुलिस टीमों की सक्रिय भूमिका रही। नाकाबंदी, त्वरित सूचना संकलन एवं समन्वित कार्रवाई से प्रकरणों का सफल खुलासा किया गया।
*दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने घर-आंगन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा चोरी का माल खरीदने-बेचने से बचें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


