▪️ मुखबिर सूचना पर ग्रीन चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर की गई कार्यवाही ▪️ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध, आरोपी ...
▪️ मुखबिर सूचना पर ग्रीन चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर की गई कार्यवाही
▪️ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
दुर्ग .
असल बात news.
यहां थाना मोहन नगर क्षेत्र में भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में पांच आरोपियों को पकड़ा गया है.बताया जाता है कि आरोपियों को जब पकड़ा गया तब वे सब सट्टे के पैसे का हिसाब-किताब कर रहे थे. आरोपियों के पास से लगभग 2लाख ,62हजार ,500 रू नगदी, 17 मोबाइल व 01 लैपटॉप जप्त किया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।
मौके पर उपस्थित व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटनास्थल :
ग्रीन चौक स्थित मकान, थाना मोहन नगर, दुर्ग
▪️ आरोपी
1. सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
2. अंकित सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी अहमद नगर कैम्प 01, थाना छावनी, भिलाई
3. चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मरारपारा, दुर्ग
4. राजा सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग
5. डोमन पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मरारपारा, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री
1. 01 नग लैपटॉप
2. 17 नग मोबाइल फोन
3. नगदी रकम ₹1,34,000/-
(कुल कीमत लगभग ₹2,62,500/-)
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण की सक्रिय एवं त्वरित कार्यवाही रही।
▪️ *दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के जुआ-सट्टा अथवा अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों। ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


