Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राजधानी रायपुर में पिस्टल रखने वाला आरोपी गिरफ्तार,थाना पंडरी क्षेत्र में पिस्टल एवं मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी

  *आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल तथा खाली मैग्जीन किया गया है जप्त *आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अप क्र 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपर...

Also Read

 


*आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल तथा खाली मैग्जीन किया गया है जप्त

*आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अप क्र 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध

 रायपुर  .

असल बात news.  

राजधानी रायपुर में पिस्टल रखने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार किया गया है.आरोपी पूर्व में भी मारपीट, गुंडागर्दी और हत्या के आरोप में जेल निरुद्ध रह चुका है. आरोपी के पास एक पिस्तौल और एक खाली मैगजीन बरामद किया गया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पंडरी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देशित किया गया। 

             वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदू शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नंदू शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

 आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अप क्र 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।आरोपी नंदू शर्मा पूर्व में मारपीट तथा हत्या के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है।

पुलिस उपायुक्त  (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा पु से ) द्वारा नार्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।