Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भव्य भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों के साथ मीनाक्षी नगर में दो दिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन

भव्य भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों के साथ  मीनाक्षी नगर में दो दिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन दुर्ग  . असल बात news.    केसरी नंदन हनुमान मंदिर मीना...

Also Read














भव्य भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों के साथ  मीनाक्षी नगर में दो दिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन

दुर्ग  .

असल बात news.   

केसरी नंदन हनुमान मंदिर मीनाक्षी नगर दुर्ग में 10 एवं 11 जनवरी को दो दिवसीय गायत्री यज्ञ का भव्य भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों के साथ आयोजन हुआ. कार्यक्रम में प्रज्ञा टोली  बालोद की विधिवत विधि विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया. इसमें पहले दिन कलश यात्रा तथा सायं दीप यज्ञ किया गया. रात्रि में प्रज्ञा टोली द्वारा भजन तथा विचार क्रांति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल सपत्नीक शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने विधि व्रत पूजा अर्चना के साथ माता को प्रणाम कर क्षेत्र के प्रगति और खुशहाली की कामना की.

कार्यक्रम में प्रज्ञा टोली का नेतृत्व चम्पेश्वर साहू प्रांतीय सह संयोजक ने किया। इसमें,द्वितीय दिवस प्रातः प्रेरणा गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ पश्चात विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार, अन्नप्रासन्न संस्कार तथा दीक्षा संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे तथा गर्भवती महिलाएं शामिल हुईं। दोपहर में यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार पाली में हवन संपन्न कराया जा सका।

  सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में इस तरह से धार्मिक आयोजन के लिए समर्पण मानस महिला मण्डल की महिलाओं को बधाई दी. उन्होंने इस भक्ति कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए इसे युग परिवर्तन का संकेत कहा। उनके साथ जिला साहू समाज के अध्यक्ष नंदलाल साहू भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भंडारा का आयोजन किया गया।अंत में प्रज्ञा टोली के सभी सदस्यों का श्रीफल एवं वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन किरण वर्मा ने किया।पूरे कार्यक्रम में समर्पण मानस महिला मण्डल की महिलाएं दुलारी वर्मा, महेश्वरी साहू,अनुसुइया वर्मा,नलिनी सोनी, मंजू मेहता, रजनी वर्मा, कश्मीरी चौरसिया, सुशीला नायक, तुलसी वर्मा, सुधा सोनी, गिरिजा साहू, अमिता नाग की इस भक्ति पूर्ण विभिन्न संस्कार, यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय भागीदारी रही. बड़ी संख्या में मोहल्ला वासियों कभी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।