Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के निधन की सूचना मिलते ही राज्य युवा महोत्सव का कवि सम्मेलन स्थगित

छत्तीसगढ़  . असल बात news.   बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा, देश के प्रख्यात साहित्यकार, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मान...

Also Read

छत्तीसगढ़  .

असल बात news.  

बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा, देश के प्रख्यात साहित्यकार, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री विनोद कुमार शुक्ल जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दुखद समय में राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन को स्थगित किया गया। 

 उप मुख्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की अनुमति से मंच से यह घोषणा की। इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास सहित देश के कई प्रतिष्ठित कवियों द्वारा काव्यपाठ प्रस्तावित था, जिसे दिवंगत साहित्यकार के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप रद्द किया। सभी कवि एवं ग्राउंड पर उपस्थित प्रशंसकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश और छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन की सूचना मिलते ही राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित डॉ कुमार विश्वास एवं साथियों का कवि सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री/खेल मंत्री श्री अरुण साव जी की उपस्थिति में हुई स्थगित करने की घोषणा 

प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के निधन की सूचना मिलते ही राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ पर आज बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। इसमें प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित अन्य लब्ध प्रतिष्ठित कवि कविता पाठ करने वाले थे। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, डॉ. कुमार विश्वास सहित अन्य कवियों और हजारों श्रोताओं के बीच मंच से कवि सम्मेलन को रद्द किए जाने की घोषणा की।