Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नगर निगम ने 14 साल बाद राजकुमार कॉलेज से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया संपत्ति कर वसूला

  रायपुर। नगर निगम रायपुर ने 14 साल बाद राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की है। राजकुमार कॉलेज ने वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति ...

Also Read

 रायपुर। नगर निगम रायपुर ने 14 साल बाद राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की है। राजकुमार कॉलेज ने वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति टैक्स नहीं पटाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन 5 की टीम ने 1 करोड़ 64 लाख रुपए का बकाया संपत्तिकर वसूला है। इस कार्रवाई की नगर निगम आयुक्त ने सराहना की है।



नगर निगम ने 14 सालों तक नोटिस पर नोटिस का खेल खेला, लेकिन हैरानी की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं निगम के इस रवैये को लेकर लोग सवाल उठा रहे थे कि छोटे व्यापारी और आम जनता के यहां घुसकर उनके सम्पत्ति को सील कर बकाया कर वसूल किया जाता है, लेकिन राजकुमार कॉलेज पर 14 सालों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे निगम का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।


लगातार सवाल उठने पर नगर निगम की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की। इस मामले में आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त जागृति साहू ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है। आयुक्त ने कहा, इस बकाया वसूली से नगर निगम के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान होगा।