Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया

  बिलासपुर। शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी क्षेत्र के नेवारी मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक ...

Also Read

 बिलासपुर। शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी क्षेत्र के नेवारी मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हितेंद्र तिवारी को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक का स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।



जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के पत्र के अनुसार, प्रभारी प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी को शराब पीकर कर्तव्य पर उपस्थित पाया गया। वायरल वीडियो ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच से प्राप्त हुआ, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया।




शिक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसके तहत हितेंद्र तिवारी को निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी, बिलासपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।