Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वाडीलाल ग्रुप छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगा, मुख्यमंत्री से हुई अहमदाबाद में मुलाकात

  रायपुर . असल बात news.   अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित वाडीलाल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में निवेश की गहरी र...

Also Read

 



रायपुर .

असल बात news.  

अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित वाडीलाल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में निवेश की गहरी रुचि दिखाई। समूह के प्रबंध निदेशक श्री देवांशु गांधी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

श्री गांधी ने कहा कि कंपनी अब तक पश्चिमी और उत्तरी भारत में अपने उत्पादों का सफल संचालन कर रही है, और अब वह पूर्वी भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने उत्पादन और वितरण नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने वाडीलाल ग्रुप के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग और सुगम प्रक्रियाएँ उपलब्ध कराएगी।

Vadilal Group to Set Up a Food Processing Unit in Chhattisgarh; Meets Chief Minister in Ahmedabad

During the Investor Connect Programme held in Ahmedabad, the renowned Vadilal Group expressed strong interest in investing in Chhattisgarh. The Group’s Managing Director, Mr. Devanshu Gandhi, met Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai and proposed setting up a manufacturing unit for ice cream, frozen food, and other processed food products in the state.

Mr. Gandhi said that the company has been successfully operating across western and northern India and now plans to expand its production and distribution network in eastern India, with a special focus on Chhattisgarh.

Chief Minister Shri Sai welcomed Vadilal Group’s proposal and said that there is immense potential for investment in the food processing sector in Chhattisgarh. He assured that the state government will extend all possible support and ensure ease of doing business for investors.