Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल का बंदियों को आव्हान, हम ऐसी दुनिया बनाए, जिसमें कोई अपराध न हो,चारों तरफ प्रेम ही प्रेम हो,दुर्ग केंद्रीय जेल में किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

सांसद विजय बघेल का बंदियों को आव्हान, हम ऐसी दुनिया बनाए, जिसमें कोई अपराध न हो,चारों तरफ प्रेम ही प्रेम हो,दुर्ग केंद्रीय जेल में किया स्वा...

Also Read




















सांसद विजय बघेल का बंदियों को आव्हान, हम ऐसी दुनिया बनाए, जिसमें कोई अपराध न हो,चारों तरफ प्रेम ही प्रेम हो,दुर्ग केंद्रीय जेल में किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

दुर्ग .
असल बात news. 

केंद्रीय जेल दुर्ग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर एक संक्षिप्त समारोह में इसका उद्घाटन किया.इस अवसर पर बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि कई बार छोटी-छोटी गलतियों से भी लोग जेल पहुंच जाते हैं.हमें अपराधों से बचने का प्रयास करना चाहिए.उन्होंने कहा कि हम ऐसी दुनिया बनाए,जिसमें कोई अपराध न हो,चारों तरफ प्रेम ही प्रेम हो.हमें जीवन में नया उजाला, खुशियों भरा परिवर्तन लाने की सोच के साथ राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए,चिंतन करना चाहिए.

जेल में जेल प्रशासन, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज,तथा रुंगटा नर्सिंग  कॉलेज के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. स्वास्थ्य शिविर में डेंटिस्ट,गाइनेकोलॉजिस्ट, आई स्पेशलिस्ट सहित विभिन्न चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी तथा बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया. उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई.

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जेल में सुविधाये सीमित होती है.बदियों के स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए समय-समय पर व्यवस्थाये की जाती है. यहां नियमित चिकित्सक भी उपलब्ध हैं लेकिन बंदियों की अधिक संख्या की वजह से समस्याएं रहती होंगीं. उन्होंने कहा हमें जीवन में अपराध से बचने का ध्यान रखना चाहिए.जीवन में सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.हमें अपने अंदर की बुराइयों को स्वयं खत्म करने का प्रयास करना चाहिए.
 उन्होंने अपने संसदीय सचिव के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने उन्हें संसदीय सचिव बना कर गृह एवं जेल विभाग की बड़ी जिम्मेदारी दी थी. इस दौरान भी उन्हें जेल की समस्याओं को जानने का अवसर मिला था. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को लोगों की सेवा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन करने को कहा जाए तो उनकी टीम, अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने,तत्काल तैयार हो जाती हैं और हमें यहां भी उनकी बेहतर सेवा मिल रही है. 

भारत माता, मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर शंकराचार्य महाविद्यालय के डायरेक्टर आईपी मिश्रा, जेल अधीक्षक मनीष संभाकर, जेल के विधि अधिकारी ईशु देशमुख, सहायक जेल अधिकारी अशोक साव, रश्मि चौधरी, फार्मासिस्ट डी एस कोसरे उपस्थित थे. 
बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम उपस्थित थी. जिसमें डॉक्टर नीरज शर्मा, डॉ राजेश,न्यूरोसर्जन डॉ कुलदीप सिंह, एमडी मेडिसिन, डॉ राजेश सिंघल, डॉ राजन, संदीप सोनी, और टीम, आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दुर्ग,इत्यादि ने अपनी टीम के साथ सेवाये दी.स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में सर्वश्री शारदा गुप्ता, मदन सेन, गुरु नाम सिंह, भास्कर तिवारी,निर्मल भारती,योगेश यादव,डॉ प्रदीप चौधरी,कन्हैया सोनी विशालदीप नायर, विनोद उपाध्याय की भी भूमिका रही.