रायपुर। असल बात news. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज,...
रायपुर।
असल बात news.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, एवं प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने विधिवत पूजा कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए नए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, देवजी पटेल, राम कृष्ण पथारिया, नरेश गुप्ता, छगन लाल मूंदड़ा, शंकर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, तुषार चोपड़ा, भरत बैस चेतन शर्मा, शांतनु सिंहा, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।