Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    भिलाई . असल बात news.   स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय,हुडको, भिलाई में विभाजन विभीषिका दिवस  बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ...

Also Read

 


 भिलाई .

असल बात news.  

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय,हुडको, भिलाई में विभाजन विभीषिका दिवस  बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापको ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा समाज में एकता और इंसानियत का संदेश दिया।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संयोजिका डॉ सावित्री शर्मा, प्रोफेसर ,शिक्षा विभाग एवं प्रभारी कला विभाग  ने कहा कि   प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस है उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का एवं उनके बलिदान को याद करने का जिन्होंने राष्ट्र विभाजन में अपनी जान गंवाई,और अपनी जड़ों से विस्थापित हुए। हमें स्वतंत्रता के मिठास के साथ-साथ विभाजन के आघात को भी सहन करना पड़ा। देश के इस परिदृश्य को आज की युवा पीढ़ी समझ सके और उसे दुख भरी दास्तां से अवगत हो सके। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, सद्भावना और मानव सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है ।

श्री शंकराचार्य शिक्षण परिसर हुडको के निदेशक डॉ दीपक शर्मा एवं डॉ मोनिशा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह दिवस देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के साहस का सम्मान करने का दिवस है विभाजन की पीड़ा हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देती है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का विभाजन ,मानव विस्थापन और पलायन की दर्दनाक कहानी है। यह विश्वास और धार्मिक आधार पर एक हिंसक विभाजन की दास्तां है। अतः हमें उस वस्तु स्थिति से भी अवगत होना पड़ेगा और उस बंटवारे की पीड़ा और दर्द से भी परिचय होना आवश्यक है। जिससे युवा पीढी इंसानियत, भाईचारे और एकता की अहमियत को समझ सके, यही हमारी असली ताकत है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापिका एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम एवं विभाजन की गाथा को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया जिसमें भारत विभाजन की विभीषिका को प्रमाणिक दस्तावेजों, चित्रों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया था। प्रदर्शनी को देखने के पश्चात विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी  जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

कविता प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अपेक्षा राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंसिल स्केच प्रतियोगिता में नीलाक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हर घर तिरंगा सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर सामाजिक सद्भावना के संदेश को प्रेषित किया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं ई प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी श्री एम एम तिवारी एवं कला विभाग प्राध्यापक श्री गोल्डी सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।