125वीं जयंती पर डॉ. खुबचंद बघेल जी को स्मरण कर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने किया भव्य आयोजन नरदहा,रायपुर . असल बात news. छत्ती...
125वीं जयंती पर डॉ. खुबचंद बघेल जी को स्मरण कर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने किया भव्य आयोजन
नरदहा,रायपुर .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा प्रदेश के महान समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खुबचंद बघेल जी की 125वीं जयंती के अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमा अनावरण एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को मजबूत बनाने विकास के लिए, प्रत्येक समाज का मजबूत, संगठित और सक्रिय रहना जरूरी है. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर खूबचंद बघेल जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल के विकास की कल्पना की. यहां के लोगों को संगठित किया. उन्होंने सभी लोगों को एक साथ जोड़कर विकास का मार्ग दिखाया.
कुर्मी भवन नरदहा, रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल का समाज के पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री खोडस राम कश्यप, महामंत्री श्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री जागेश्वर प्रसाद, टंक राम वर्मा कैबिनेट मंत्री,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अजय चंद्राकर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह के प्रमुख आकर्षण के रूप में समाज के प्रेरणास्त्रोत महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. खुबचंद बघेल, स्वामी आत्मानंद, दाऊ भोला प्रसाद कुर्मी, दाऊ तुला राम परगनिहा, अनंतराम बछिही शामिल रहे। सभी प्रतिमाओं पर सांसद विजय बघेल जी ने पुष्प अर्पित कर नमन किया और समाज की एकता, चेतना व गौरवशाली विरासत की सराहना की।
इस गरिमामय अवसर पर समाज के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिससे आयोजन एक जनसैलाब में परिवर्तित हो गया। कार्यक्रम ने समाज में नई ऊर्जा, एकता व जागरूकता का संदेश दिया






"
"
" alt="" />
" alt="" />


