Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

असल बात न्यूज  भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा रायपुर। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमला का मुंहतोड़ जवाब देते हुये आतंकि...

Also Read

असल बात न्यूज 

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा



रायपुर। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमला का मुंहतोड़ जवाब देते हुये आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। सेना ने जो शौर्य साहस वीरता का परिचय दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय सेना के सम्मान में राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी चौक कालीबाड़ी से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली और सेना को सलामी दी। तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिवद्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता जयकारा लगाते हुये पदयात्रा की।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा देश के मान और सम्मान के लिए, देश की एकता भाईचारा के लिए, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए वर्तमान में हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। भारत की सेना ने पाक के आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। साथ ही सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए एकता, वीरता और उनके शौर्य के सम्मान में कांग्रेस पार्टी तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय सेना आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकवाद को जड़ सहित समाप्त करने के लिए आतंकियों के  ठिकानों को ध्वस्त कर रही है।

तिरंगा यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सांसद ज्योत्सना महंत, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायकगण अमितेष शुक्ल, अरूण वोरा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, विनय जायसवाल, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, महामंत्रीगण कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, पूर्णचंद पाढ़ी, महापौर नंदलाल देवांगन, पूर्व महापौरगण प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, जिला अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, शिवसिंह ठाकुर, आकाश तिवारी, अमित शर्मा, मो. सिद्दीक, सुनील कुकरेजा, उषा रज्जन श्रीवास्तव, नवीन चंद्राकर, अशोक ठाकुर, दीपा बग्गा, प्रशांत ठेंगड़ी, दाउलाल साहू, बंशी कन्नौजे, श्रीनिवास राव, संगीता दुबे, डॉ. करूण कुर्रे, अनुभव शुक्ला, दिनेश तिवारी, योगेश तिवारी, कुमकुम झा सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण शामिल हुये।