Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुशासन की सटीक अवधारणा रानी अहिल्याबाई ने साकार किया - खूबचंद पारख

असल बात न्यूज  सुशासन की सटीक अवधारणा रानी अहिल्याबाई ने साकार किया -  खूबचंद पारख दुर्ग। रानी अहिल्या देवी के कर्तव्य परायणता एवं सांस्कृति...

Also Read

असल बात न्यूज 

सुशासन की सटीक अवधारणा रानी अहिल्याबाई ने साकार किया -  खूबचंद पारख

दुर्ग। रानी अहिल्या देवी के कर्तव्य परायणता एवं सांस्कृतिक विरासत को कांग्रेस ने छुपाया - सुरेंद्र कौशिक महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के आयोजन के निमित्त दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खूबचंद पारख की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित बैठक मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक गण  चंद्राकर, गजेंद्र यादव, निवृत्तमान जितेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी ,चंद्रिका चंद्राकर ,अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम जिला संयोजक दिलीप साहू, किसान नेता प्रितपाल बेल चंदन, अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम समिति के सदस्य दिव्या कलिहारी, शैलेंद्र शैंडे उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता खूबचंद पारख नेताओं ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर की जीवन एवं उनके शासनकाल पर प्रकाश डाला।

अहिल्याबाई होलकर जयंती के दुर्ग जिला कार्यशाला के मुख्य वक्ता खूबचंद पारख ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हो रहे जन कल्याण और महिला सशक्तीकरण के काम महारानी अहिल्याबाई के शासनकाल से पूरी तरह जुड़ाव रखते हैं। सांस्कृतिक उत्थान, धर्म स्थलों के निर्माण व संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 वर्षों तक शासन करते हुए अहिल्याबाई ने राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन को एक मील की पत्थर की तरह स्थापित किया। कृषि, पर्यावरण, प्रजा कल्याण और जीव जन्तुओं की चिंता करने वाली लोकमाता अहिल्यादेवी के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा। महिलाओं को उन्होंने सैन्य टुकड़ी में शामिल किया, ठीक उसी तरह आज भी महिलाएं भारतीय सेना में नेतृत्व कर रही है। हालिया ऑपरेशन सिंदूर में व्योमिका सिंह व सोफिया कुरैशी के रणनीतिक नेतृत्व कौशल का उल्लेख करते हुए श्री पारख ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की तरह आज मोदी शासनकाल में भी महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास व कल्याण के साथ-साथ उनके आर्थिक समाजिक व राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकमाता अहिल्याबाई की जीती जागती परछाई है। संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण, उज्ज्वला कनेक्शन, मातृ वंदन, जन-धन, आयुष्मान, आवास योजना आदि का जिक्र भी उन्होंने किया। और कहा कि आज महारानी अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर उनके व्यक्तित्व और कर्तव्य को आत्मसात करने की जरूरत है। 

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई का जीवन प्रेरणादायी है और पार्टी ने अनुभव किया कि यह प्रेरणा जन-जन तक पहुंचे इसलिए इस कार्यक्रम की रचना हुई। अहिल्याबाई ने अपने काल में जो कार्य किए वह हमारा समाजिक सद्गुण है और प्रधानमंत्री श्री मोदी भी उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं। महारानी अहिल्याबाई, बेटी, पत्नी, बहु, मां, शासक, प्रशासक के तौर पर जिस संवेदना और निष्पक्ष न्यायप्रियता के साथ अपने रिश्तों का निर्वहन किया, वह अद्भुत था। रिश्तों की मर्यादा का पालन करने में वे जितनी कुशल थीं युध्द कौशल भी उनका अप्रितम था। श्री कौशिक ने अहिल्याबाई जयंती के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन भी किया और कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए।भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक कार्यशाला ने अपने संबोधन के दौरान आगामी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 21 व 22 मई को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 23 और 24 मई को मंदिरों की सफाई की जाएगी। 25 और 26 मई को महाविद्यालय स्कूलों व छात्रावासों में गोष्ठी-परिचर्चा के कार्यक्रम होंगे। 26 और 27 मई को मंडल इकाइयों के स्तर पर गोष्ठी व परिचर्चा रखी जाएगी। 28 मई को जनपद मुख्यालयों, 29 मई को नगर पंचायतों एवं 30 मई को नगर पालिकाओं के स्तर पर गोष्ठी परिचर्चा व महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के जरिए अहिल्याबाई के संपूर्ण व्यक्तित्व व कर्तव्य विस्तार से जन-जन तक पहुंचना है। श्री कौशिक ने निगम क्षेत्र में सिंदूर यात्रा, एक देश एक चुनाव, और अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी मार्गदर्शन किया। वन नेशन वन इलेक्शन सहित पार्टी के अनेक कार्यक्रम साथ-साथ चल रहे हैं। जिसमें अपनी सक्रियता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता रानी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कर्तव्य से देश को अवगत कराने में पूरी प्रामाणिकता के साथ जूटें।

अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम के संयोजक दिलीप साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ द्वारा महारानी अहिल्याबाई की तीन सभी जयंती के निमित्त 21 से 31 मार्च तक कार्यक्रम किए जाएंगे पिछले दिनों रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई थी जिसमें पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का मार्गदर्शन मिला इस कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्री साहू ने कहा कि 57 साल तक कांग्रेस के शासनकाल में भारतीय इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास को उसके एकदम सही परिपेक्ष्य में प्रस्तुत करने का संकल्प व्यक्त किया सुशासन के सटीक अवधारणा रानी अहिल्याबाई ने सरकार किया इन कार्यक्रमों में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित हो जाए ऐसा हम सभी को प्रयास करना होगा विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए उन्होंने अनेक कार्य किया और उन्होंने उन्हें कानूनी जामा पहनाया विधवा विवाह की क्रांतिकारी उन्होंने किया महिलाओं की शिक्षा के लिए भी उन्होंने काफी कार्य किया है आप सभी से आग्रह है कि जो भी कार्यक्रम तिथि वार किए गए हैं उन्हें आप सभी मिलकर संपन्न करें।   

आयोजित कार्यशाला में पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, कांतिलाल जैन ,अरविंदर खुराना,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं मंत्री पवन शर्मा, रोहित साहू, आशीष निमजे ,दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, शह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला  संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सहसंयोजक विनय महोबिया कुमारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा , धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लीमन साहू,  मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा कौशल साहू मनमोहन शर्मा कमलेश फेकर बंटी चौहान अनुपम साहू राजू जंघेल धर्मेंद्र सिंह रानी बंछोर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मंडले वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी संतोष सोनी अनूप गटागट अमजद अली शिवेंद्र परिहार रोहित राजपूत विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजिका  उमा भारती साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल लोकमानी चंद्राकर खेमलाल साहू दिनेश नालोदे रितेश शर्मा राजेश सिंह राजपूत नवीन पवार चंदू देवांगन नवीन साहू अमित पटेल फलेंद्र यादव मन्नू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।