Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान, गन्ना किसानों के खाते में 19 करोड़ रूपए की गई हस्तांतरित,गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का 87.65 करोड़ का हुआ भुगतान

कवर्धा,असल बात विगत दो वर्षों में लगातार बढ़ती हुई रिकवरी ने किसानों के लिए अधिक लाभ का रास्ता खोला है किसानों को मेहनत का मिल रह पूरा दाम, च...

Also Read

कवर्धा,असल बात



विगत दो वर्षों में लगातार बढ़ती हुई रिकवरी ने किसानों के लिए अधिक लाभ का रास्ता खोला है

किसानों को मेहनत का मिल रह पूरा दाम, चेहरे पर खुशी की लहर

कवर्धा, । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और कार्यक्षमता के कारण भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में किसानों को पेराई सीजन 2024-25 का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का संपूर्ण गन्ना मूल्य राशि 87.65  करोड़ का भुगतान किया गया है। पेराई सीजन 2024-25 के लिए 28 फरवरी 2025 तक गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को 18.52 करोड़ 315.10 रु. प्रति क्विंटल के मान से भुगतान जारी कर दिया गया। भुगतान होने से जिले के किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इस वित्तीय वर्ष में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के द्वारा गन्ने के सभी उत्पादकों को निर्धारित राशि का पूरा भुगतान किया गया है।  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत निरीक्षण के कारण रिकवरी में लगातार वृद्धि हो रही है। विगत दो वर्षों में लगातार बढ़ती हुई रिकवरी ने किसानों के लिए अधिक लाभ का रास्ता खोला है, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का पूरी तरह से मूल्य मिल रहा है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में इस वर्ष गन्ना उत्पादकों को न केवल तयशुदा दर पर भुगतान मिला, बल्कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता ने एक नई मिसाल कायम की है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। इससे जहां किसानों का भरोसा प्रणाली पर और मजबूत हुआ है, वहीं राज्य में सहकारी क्षेत्र की साख भी बढ़ी है। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। इस उपलब्धि पर किसानों ने खुशी जताते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि उनके गन्ने के भुगतान में जो नियमितता आई है, उससे उन्हें बहुत राहत मिली है। अब वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देख रहे हैं और भविष्य में और बेहतर फसल उगाने की उम्मीद कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की खुशहाली हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की कार्यप्रणाली में लगातार सुधार किया जा रहा है। इस वर्ष गन्ना किसानों को समय पर और पूर्ण भुगतान कर एक मजबूत मिसाल पेश की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि गन्ना उत्पादकों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें मिलना चाहिए। कारखाने की रिकवरी दर में हुई वृद्धि किसानों के लाभ में सीधा इजाफा कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार किसानों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शी प्रक्रिया और तकनीकी उन्नयन से भुगतान प्रणाली को और मजबूत किया गया है। किसानों की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। राज्य में कृषि और सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दे रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सीजन 2024-25 का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी श्री शर्मा ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का संपूर्ण गन्ना मूल्य राशि 87.65  करोड़ का भुगतान किया गया है। पेराई सीजन 2024-25 के लिए 28 फरवरी 2025 तक गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को 18.52 करोड़ 315.10 रु. प्रति क्विंटल के मान से भुगतान जारी कर दिया गया है। इसी के साथ पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों का संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है। पेराई सत्र 2024-25 में 278177.475 मे.टन गन्ना पेराई कर 254797.00  क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है। पेराई सत्र 2024-25 में कारखाना स्थापना काल से उच्चतम रिकव्हरी के मान से शक्कर उत्पादन किया गया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को गन्ना मूल्य के अलावा अतिरिक्त रिकव्हरी एरियर्स के रुप में प्राप्त होगा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा क्षेत्र के कृषकों के लिए वरदान साबित हो रहा है, तथा क्षेत्र आर्थिक उन्नति में विशेष योगदान प्रदान किया है, जिसके कारण जिले के किसानों के द्वारा गन्ना फसल के प्रति रुझान बढ़ा है।


किसानों को हो रहा अधिक लाभ


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के कारण भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना अब किसानों के लिए एक स्थिर और विश्वसनीय स्रोत बन चुका है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की लगातार प्रयासों ने कृषि उत्पादन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में मदद की है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। पिछले दो वर्षों में कारखाने की रिकवरी दर में सुधार हुआ है, जिससे किसानों को गन्ने की बिक्री से अधिक मुनाफा हो रहा है। कारखाने की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और कार्यकुशलता ने किसान समुदाय का विश्वास मजबूत किया है। श्री शर्मा ने कहा कि किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना अब किसानों के लिए एक मॉडल बन चुका है। गन्ना उत्पादकों की आर्थिक स्थिति में सुधार से क्षेत्रीय विकास को भी बल मिल रहा है। यह पहल राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन चुकी है। सरकार के इन प्रयासों से किसानों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है।

असल बात,न्यूज