Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पानी खरीदकर ले जा ना भूल गई महिला यात्री को उनका पेमेंट ₹60 रू ऑनलाइन वापस, रेल प्रशासन की मदद

*रेल मदद यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा  *रेल मदद की  सहायता से चलती ट्रेन में यात्री को  ₹60 वापस किये गए रायपुर . असल...

Also Read


*रेल मदद यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा

 *रेल मदद की  सहायता से चलती ट्रेन में यात्री को  ₹60 वापस किये गए

रायपुर .

असल बात news.

11 मई, 2025.

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पानी खरीदी,पेमेंट भी कर दिया लेकिन पानी की बोतल लेना भूलकर ट्रेन से आगे चली गई. रेल प्रशासन से मदद मांगी तो वाणिज्य विभाग ने पूरी जानकारी एकत्रित कर यात्री को उसके द्वारा पानी की बोतल के लिए पेमेंट किए गए ₹60 को ऑनलाइन वापस करने में मदद की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग स्टेशन पर  10 मई  को चर्लपल्ली रेलवे स्टेशन से राउरकेला के लिए  चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला यात्री मंशा जब दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उन्होंने दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित स्टॉल नंबर बी 04 से पानी की बोतल खरीदी. उसके लिए उन्होंने ऑनलाइन ₹60 का भुगतान भी किया। परंतु गाड़ी में चढ़ने की जद्दोजहद में वे उन्होंने स्टॉल से पानी की बोतल लेना भूल गई  और ट्रेन में रवाना हो गई। 

उन्होंने रेल मदद के माध्यम से रेलवे से संपर्क किया जिस पर वाणिज्य विभाग में संचालित नियंत्रण कक्ष में सूचना प्राप्त हुई । नियंत्रण कक्ष में  संबंधित स्टेशन दुर्ग पर संपर्क कर ड्यूटी पर तैनात इस श्री ऐ. के. शर्मा सीटीआई लाइन दुर्ग को मामले से अवगत कराया गया। उन्होंने स्टॉल पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर यात्री को ऑनलाइन माध्यम से ₹60 वापस लौटने में मदद की। यह कोई ओवर चार्जिंग की घटना नहीं थी। रेलवे ने यात्री की मदद कर सराहनीय कार्य किया। यात्री को उनका पैसा वापस मिलने पर उन्होंने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए रेल मदद का उपयोग करें। यात्री रेल मदद की सेवाओं का उपयोग कर, त्वरित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बन रही है ।

रेल मदद भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा है, जो यात्रियों को उनकी समस्याओं और शिकायतों के समाधान में मदद करती है। रेल मदद के माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनका समाधान प्राप्त कर रहे है। 

रेल मदद के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हैं:

- *शिकायत दर्ज करना*: यात्री अपनी शिकायतें ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर 139 पर दर्ज कर सकते हैं।

- *समाधान*: रेल मदद की टीम शिकायतों का समाधान करने के लिए काम करती है और यात्रियों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करती है।

- फीडबैक: यात्री अपनी शिकायतों के समाधान के बाद फीडबैक दे सकते हैं, जिससे रेल मदद की सेवाओं में सुधार किया जा सकता है।

रेल मदद के लिए कुछ महत्वपूर्ण संपर्क जानकारी है:

- *टोल फ्री नंबर*: 139

- *वेबसाइट*: https://railmadad.indianrailways.gov.in