Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन में रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन : सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं ई-साक्ष्य पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,

    दुर्ग . असल बात न्यूज़.               पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में न्यायालय में विचाराधीन प्रक...

Also Read

 




 दुर्ग .

असल बात न्यूज़.  

            पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की मॉनिटरिंग, सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं ई-साक्ष्य के विषय में जानकारी प्रदान करने के लिए आज एक दिवसीय रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तकनीकी पक्षों की सटीक जानकारी देना एवं विवेचना में गुणवत्ता सुधारना रहा।

           कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने विवेचना में आने वाली त्रुटियों एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात माननीय न्यायालय में प्रकरणों की मॉनिटरिंग पर प्रकाश डालते हुए, सीसीटीवी फुटेज संग्रहण करने के संबंध में एवं विवेचना में एकत्र करने सहित ई-साक्ष्य की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की सटीक मॉनिटरिंग व उचित रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने रेंज से आए अधिकारियों को कार्यशाला के विशेष बिंदुओं से अवगत करते हुए एवं कोर्ट आरक्षकों को उनके जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने से संबंधित विशेष पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

           सीसीटीवी फुटेज संग्रहण एवं विश्लेषण की तकनीकी जानकारी श्री आशुतोष दुबे द्वारा दी गई। उन्होंने विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी कैमरों, हार्डडिस्क से फुटेज सुरक्षित निकालने, वीडियो बैकअप की सरल विधियों तथा सावधानियों के संबंध में विस्तार से बताया। सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी ने थानों में विचाराधीन प्रकरणों से संबंधित सूचनाओं के सुरक्षित संधारण पर प्रकाश डाला साथ ही आरक्षक सागर, आरक्षक काशीनाथ एवं प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर द्वारा क्रमशः प्रकरणों की सूचना संधारण, ई साक्ष्य , सॉफ्टवेयर व अन्य विषयों पर प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर रेंज के समस्त जिलों से आए अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, श्री अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी, श्री हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक श्री सी.पी. तिवारी, श्रीमती शिल्पा साहू, श्री पनिक राम कुजूर, श्रीमती चित्रा वर्मा (बालोद), श्री राजेश बांगड़े, श्रीमती कौशल्या साहू, श्री विनय कुमार (बेमेतरा) सहित 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का समुचित संचालन एवं व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दुर्ग श्री नीलकंठ वर्मा द्वारा किया गया।