असल बात न्यूज थाना मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले छः आरोपी गिरफ्तार मुखबीर की सूचना पर आ...
असल बात न्यूज
थाना मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही
अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले छः आरोपी गिरफ्तार
मुखबीर की सूचना पर आरोपियों से कुल 3.195 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 32000 रूपये एवं बिक्री से प्राप्त नगर रकम 1000 रूपये कुल 33000 रूपये को किया गया जप्त
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
दुर्ग। श्रीमान् जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में श्री सुखनंदन राठौर (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग , श्री चिराग जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा थाना प्रभारी मोहन नगर जिला दुर्ग के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाईयों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे मुखबिर सूचना थाने मे प्राप्त हुआ कि ग्रीन चौक दुर्ग के लडके महेश नागवंशी, नितेश साहू, दुर्गेश यादव, विकास यादव, आकाश यादव एवं कृष्णा उर्फ कान्हा नागवंशी मादक पदार्थ गांजा रखे है तथा उसकी बिक्री कर रहे है। मुखबीर सूचना की तस्दीक रेड एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ,साक्षीगण के घटना स्थल गंजमंडी सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग. में रेड किया गया रेड कार्यवाही दौरान आरोपी महेश नागवंशी पिता सूरज उर्फ सोनू नागवंशी उम्र 21 साल साकिन ग्रीन चौक दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग नितेश साहू पिता पुरूषोत्तम साहू उम्र 19 साल साकिन ग्रीन चौक पेट्रोल पंप के पीछे दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग दुर्गेश यादव पिता परदेशी यादव उम्र 21 साल साकिन ग्रीन चौक दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग विकास उर्फ लाशा पिता स्व. शिव यादव उम्र 19 साल साकिन ग्रीन चौक दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग. आकाश यादव पिता संतोष यादव उम्र 28 साल साकिन ग्रीन चौक दुर्ग ,थाना मोहन नगर जिला दुर्ग कृष्णा उर्फ कान्हा नागवंशी पिता लक्ष्मीनारायण नागवंशी उम्र 29 साल साकिन ग्रीन चौक दुर्ग ,थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को मुखबिर की निशादेही पर अवैध रूप से लाभ अर्जित करने अवैध नशीला मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते एनडीपीएस एक्ट के समस्त नियमों का पालन करते हुए वैधानिक कार्यवाही किया गया
जिस पर अपराध एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे एवं थाना मोहन नगर स्टाफ की सराहनीय योगदान रहा।