Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासन की योजनाओं से बदल रही किसानों की तकदीर, कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर मेलनराम ने आधुनिक कृषि की ओर बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों की तरक्की की राहें हुई आसान

कवर्धा,असल बात कवर्धा, कबीरधाम जिले के ग्राम मोटीयारी के किसान मेलनराम जायसवाल ने अपनी मेहनत और दूरदृष्टि से कृषि के क्षेत्र में नई मिसाल का...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा, कबीरधाम जिले के ग्राम मोटीयारी के किसान मेलनराम जायसवाल ने अपनी मेहनत और दूरदृष्टि से कृषि के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना का सही उपयोग करते हुए उन्होंने बोनस की 3 लाख 78 हजार रुपए की राशि से आधुनिक थ्रेशर और कल्टीवेटर मशीन का सहारा लेकर खेती में क्रांति ला दी। आज उनकी मेहनत और सही निर्णयों की बदौलत वे आत्मनिर्भर किसान बन चुके हैं। अपनी 20 एकड़ जमीन पर मेहनत और मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना का लाभ उठाते हुए मेलनराम ने आधुनिक कृषि उपकरणों को अपनाया, जिससे उनकी खेती न केवल आसान हुई, बल्कि उनकी आय भी कई गुना बढ़ गई।

किसान मेलनराम बताते हैं अगर योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए, तो हर किसान अपनी किस्मत बदल सकता है। मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना ने मेरी खेती और जिंदगी को एक नई दिशा दी है। अब मेरी आय पहले से कई गुना बढ़ गई है और मैं अपनी कृषि को और अधिक उन्नत बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना ने उनके जीवन को और बेहतर बनाया है। इस योजना के तहत उन्हें 3.78 लाख रुपये का बोनस प्राप्त हुआ। मेलनराम बताते हैं कि इस बोनस ने उनकी कृषि में निवेश की क्षमता बढ़ाई और उन्हें अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद की। मेलनराम के पास 20 एकड़ की उपजाऊ जमीन है, जिस पर वे खेती करते हैं। पिछले वर्ष मेलनराम ने 420 क्विंटल धान को समर्थन मूल्य पर बेचा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की राशि तुरंत दी गई और बोनस की राशि भी एकमुश्त प्रदान की गई। यह आर्थिक मदद उनकी कृषि गतिविधियों के लिए बेहद सहायक साबित हुई। जिसका उपयोग कृषि में उपयोग आने वाली मशीन की खरीदी के लिए किया है। उन्होंने बताया कि वे इस पैसे का उपयोग ट्रैक्टर का किस्त देने में भी किया है। उन्होंने कहा कि बोनस की एकमुश्त राशि मिलना वरदान है, क्योंकि इसका उपयोग बड़े निवेशों में किया जा सकता है। इससे मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

मेलनराम बताते है कि वे अपने बड़े परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी जानकी देवी, तीन बेटे, एक बेटी, माता-पिता और बहन सहित कुल 9 सदस्य हैं। जानकी देवी और उनकी सास सुखमत जायसवाल को सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे परिवार की महिलाएं स्वस्थ और सशक्त हो रही हैं। मेलनराम की कहानी ग्रामीण किसानों के लिए प्रेरणा है। वे कहते हैं सरकार की योजनाओं ने हमारी मेहनत को सही दिशा दी है। अब मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और अपने खेतों में और सुधार करने का सपना देखता हूं। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं जैसे कि कृषक उन्नति योजना और महतारी वंदन योजना, ग्रामीण किसानों के जीवन में समृद्धि और आत्मनिर्भरता ला रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मेलनराम ने कृषि में नई तकनीकों और उपकरणों को शामिल करके अपनी उपज में सुधार किया है। उन्होंने थ्रेशर मशीन और कल्टीवेटर सब्सिडी पर खरीदे। ये उपकरण उनकी खेती को आसान और कम खर्चीला बनाते हैं। वे कहते हैं कि सरकार की योजनाओं और सब्सिडी ने उन्हें खेती-किसानी के प्रति और प्रेरित किया है। उन्होंने अपनी आय का सही उपयोग करते हुए बच्चों की शिक्षा, घर की आवश्यकताओं और खेती में सुधार के लिए निवेश किया। मेलनराम की कहानी उन किसानों के लिए प्रेरणा है, जो खेती को पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक तकनीकों और शासन की योजनाओं का उपयोग कर सफल बनाना चाहते हैं