Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन और पुलिस प्रेक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की, स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर करे मतदान - सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन

 कवर्धा कवर्धा,  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव क्षेत्र 06 लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन और पुलि...

Also Read

 कवर्धा


कवर्धा,  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव क्षेत्र 06 लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन और पुलिस प्रेक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में  राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 अंतर्गत कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के लिए कानून-व्यवस्था के संबंध मे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित अधिकारी उपस्थित थे।  

सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने को कहा। उन्होंने बैठक में सी-विजिल में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने जिले में संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जिले में स्वीप गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मतदान के लिए जन-जागरूकता ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएगा। उन्होंने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रलोभन एवं भय रहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।


जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने गठित टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र तरेगांव जंगल, चिल्फी और पोलमी में चेकपोस्ट बनाया गया है, जहां आबकारी विभाग के अधिकारी 24 घंटा कार्यरत् है। इन चेकपोस्ट में सीसीटीवी कैमरा से आने जाने वालें वाहनों का निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने ने बताया कि एफएसटी, एसएसटी, आबकारी, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 14 लाख 66 हजार 300 रूपए जप्ती किया गया है। चेकपोस्ट से 510.10 लीटर मदिरा लागत 1 लाख 14 हजार 874 रूपए जप्त, 100 ग्राम नशीली वस्तु लागत 1 हजार 780 रूपए, 490 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 03 वाहन लागत 1 लाख 49 हजार 500 रूपए जप्त किया गया है।


एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी और वीएसटी की टीम निर्वाचन के कार्यां पर रख रही निगरानी


कबीरधाम जिले में निर्वाचन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है इसके लिए दल का गठन किया गया है। जिले में 6 उड़नदस्ता की टीम, 06 स्थैतिक निगरानी दल, 04 विडियों सर्विलांस टीम और 02 विडियों निगरानी दल का गठन किया गया है। ग्राम कुकदूर, कांपादाह, महका, चिल्फी, दशंरगपुर, बिरोड़ा में चेकपोस्ट बनाएं गए है। जहां एसएसटी की टीम द्वारा 24 घंटा निगरानी कर रही है। इसके साथ ही आबाकारी विभाग के चिल्फी तरेगांव और पोलमी के चेकपोस्ट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।  


जिले में 804 मतदान केन्द्र, कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 438


जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 438 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 353 पुरूष मतदाता, 3 लाख 28 हजार 83 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 520 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 669 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 730 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 135 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है।


जिले में बनाएं जाएंगे 10 आर्दश मतदान केन्द्र


जिले में 10 आर्दश मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। 20 महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। इसमें 10 पंडरिया और 10 कवर्धा विधानसभा के लिए होंगे। इसी प्रकार दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र 02, युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र की संख्या 10 होगी।  


जिले के दोनों विधानसभा में 402 मतदान केन्द्रों में किया जाएगा वेब कांस्टिग


जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग किया जाएगा। जिसमें विधानसभा 71 पंडरिया में 197 एवं 72 कवर्धा में 205 मतदान केन्द्र शामिल है। आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में इस बार मतदान केन्द्र के अंदर के अतिरिक्त बाहर भी वेब कांस्टिग किया जाएगा। शिकायत और सुझाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है कंट्रोल रूम 24 घंटा संचालित हो रही है