Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना प्रोत्साहन राशि जारी

 कवर्धा कवर्धा, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जिले के दोनो सहकारी शक्कर उत्पादक कारखानों के पेराई वर्ष 2021-22 में गन्ना विक्र...

Also Read

 कवर्धा



कवर्धा, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जिले के दोनो सहकारी शक्कर उत्पादक कारखानों के पेराई वर्ष 2021-22 में गन्ना विक्रय करने वाले गन्ना उत्पादक कृषको को गन्ना प्रोत्साहन (गन्ना बोनस) राशि शासन द्वारा जारी कर दी गई है। भारतीय किसान संघ की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना प्रोत्साहन राशि जारी करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपालन में आज भुगतान के लिए शेष राशि 2 करोड़ 82 लाख गन्ना प्रोत्साहन के रूप में जारी कर दी गई है।

कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राकेश शर्मा ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर के शेष 5 हजार 5 सौ 12 कृषकों के लिए राशि 1 करोड़ 43 लाख 62 हजार 227 रूपए एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना पंडरिया के शेष 3 हजार 4 सौ 39 कृषकों के लिए राशि 1 करोड़ 38 लाख 37 हजार 773 रूपये प्रदाय किया गया है। इस प्रकार दोनो सहकारी शक्कर उत्पादक कारखानों को पेराई वर्ष 2021-22 में गन्ना विक्रय करने वाले शेष कुल 8 हजार 9 सौ 51 किसानों के लिए गन्ना प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 करोड़ 82 लाख रूपए प्रदाय किया गया है