Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद के प्रशिक्षार्थियों ने ग्राम रवेलीडीह मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली

  भिलाई. असल बात न्यूज़.     स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग, बीएड द्वितीय सेमेस्टर, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष...

Also Read

 


भिलाई.

असल बात न्यूज़.    

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग, बीएड द्वितीय सेमेस्टर, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने ग्राम रवेलीडीह में सामुदायिक शिविर के अंतर्गत मतदान जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित किया.

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्राध्यापक डॉ. शैलजा पवार ने कहा रैली द्वारा ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक करना साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सर्वे फॉर्म भरवाकर नए मतदाता का पता लगाना, उन्हें जोड़ना एवं अपने अधिकारों का सही प्रयोग करने हेतु मतदान केंद्र तक लाना है इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती सुनीता दुबे उपस्थित थी। 

श्रीमती सुनीता दुबे ने स्वरूपानंद के प्रशिक्षार्थियों की मतदान जागरूकता फैलाने एवं इसे जन जन तक पहुंचने पर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा हमारा एक-एक वोट बहुमूल्य है यह हमारा मूल अधिकार है जिसका सही उपयोग कर हम उपयुक्त सरकार का चुनाव कर सकते हैं और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सकते हैंl नवयुवक ही देश के कर्णधार है जिनके हाथ में देश का भविष्य निहित हैl महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार का किया गया प्रयास सराहनीय हैl इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मतदान से संबंधित रैली निकाली जिसमें विभिन्न प्रकार के मतदान से संबंधित नारे लगाए, सुंदर रंगोली बनाई एवं नाटक प्रस्तुतीकरण द्वारा भी मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कियाl यह रैली गांव की गलियों से होते हुए मुख्य चौक तक पहुंचाl 

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने शिक्षा विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रशंसा  एवं सराहना कीl महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने इस कार्य हेतु विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीl  महाविद्यालय की उप्राचार्य डॉ. अजरा हुसैन ने कहा कि इस तरह नवयुवक समाज को मतदान हेतु जागृत कर अपने अधिकारों का सही उपयोग करने के लिए जन-जन को प्रेरित कर समाज में परिवर्तन ला सकते हैंl इस अवसर पर शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम  निकुम, डॉ. दुर्गावती मिश्रा, डॉ. मंजू कनोजिया, डॉ. पूनम शुक्ला, श्रीमती उषा साहू, डॉ. अभिलाषा शर्मा, डॉ. सुनीता चंद्राकर एवं विद्यार्थी उपस्थित थेl बीएड द्वितीय सेमेस्टर की विद्यार्थी लीपाक्षी  भूदीप सार्वा, राममिलन, शिवा, वीभा, प्राची, दीक्षा डीएलएड द्वितीय वर्ष के लेखराम, लोकेश दिव्या, चंपा का विशेष सहयोग रहा.