Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेंट थॉमस महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भिलाई. असल बात न्यूज़.    सेंट थॉमस महाविद्यालय कैलाश नगर भिलाई में  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाव...

Also Read


भिलाई.

असल बात न्यूज़.   

सेंट थॉमस महाविद्यालय कैलाश नगर भिलाई में  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासक फादर डॉ.जोशी वर्गीस, श्रीमती डॉक्टर मरियम जैकब प्राचार्य, प्राध्यापक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित हुए।कार्यक्रम में फादर डॉक्टर जोशी वर्गीस तथा महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 ध्वजारोहण के बाद  राष्ट्रगीत  का गायन किया गया। डॉक्टर फादर डॉक्टर जोशी वर्गीस ने अपने वक्तव्य में छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। समानता और भाईचारे की भावना को जीवन में शामिल करने को कहा। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संविधान का सम्मान करने को कहा क्योंकि वह देश का आधार है ।हम सब को  उसका पालन करना चाहिए। देश को आजादी दिलाने वाले उन सभी महा पुरुषों को याद करना चाहिए जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। हमें उनकी कुर्बानी को  हमेशा याद रखना चाहिए।

      छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई ने मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा, भिलाई में 75वां गणतंत्र दिवस उमंग एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया| इस वर्ष यह कार्यक्रम महाविद्यालय में विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर मनाया गया| इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली से क्षेत्र की पार्षद श्रीमती माया यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी| सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने राष्ट्रध्वज फहराया एवं अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज का भारत नयी आशा, ऊर्जा एवं नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है एवं देश के युवाओं में देश को नयी उचाईयों तक ले जाने की पूरी क्षमता है| मुख्य अतिथि श्रीमती माया यादव ने कहा कि हमारे देश का संविधान हमें शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार देता है एवं देश के युवा ही सही ज्ञान प्राप्त करके देश के भविष्य का सही निर्माण कर सकते हैं| महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संतोष मिरी, श्री सूर्यप्रकाश, सुश्री संचना साहू, एनसीसी कैडेट दीपिका जंघेल, एनएसएस स्वयंसेविका देवजानी चौधरी एवं स्वयंसेवक धनंजय यादव ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार रखे| मुख्य अतिथि श्रीमती माया यादव एवं प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्रों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई| इस अवसर पर फर्स्ट शिफ्ट प्रभारी डॉ. चंदा वर्मा, सेकंड शिफ्ट प्रभारी डॉ देबजानी मुखर्जी, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जेम्स मैथ्यू, विभिन विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक तथा अन्य छात्र उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र इखार ने किया|