Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निगम द्वारा खुले मे अवैध रूप से मांस, मटन, मछली विक्रय करने वालो के खिलाफ बंद की कार्यवाही कर सड़क किनारे से हटा जा रहा इसी कडी मे निगम का तोड़ फोड़ दस्ता जुनवानी, कोहका, माॅल चौक से कार्यवाही करते हुए केम्प-1 सुभाष चौक पहुॅचा, तो वहाॅ के मांस मटन व्यापारियों ने अपने व्यापार को स्वयं से हटाने के लिए समय चाह गया था

 भिलाई भिलाईनगर। निगम द्वारा खुले मे अवैध रूप से मांस, मटन, मछली विक्रय करने वालो के खिलाफ बंद की कार्यवाही कर सड़क किनारे से हटा जा रहा इसी ...

Also Read

 भिलाई


भिलाईनगर। निगम द्वारा खुले मे अवैध रूप से मांस, मटन, मछली विक्रय करने वालो के खिलाफ बंद की कार्यवाही कर सड़क किनारे से हटा जा रहा इसी कडी मे निगम का तोड़ फोड़ दस्ता जुनवानी, कोहका, माॅल चौक से कार्यवाही करते हुए केम्प-1 सुभाष चौक पहुॅचा, तो वहाॅ के मांस मटन व्यापारियों ने अपने व्यापार को स्वयं से हटाने के लिए समय चाह  गया था। 

   मांस मटन एवं  सड़क किनारे अन्य व्यापार करने वाले सुभाष चौक के व्यापारियों के साथ निगम सभागार में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सीएसपी अशीष कुमार बंछोर, छावनी थाना टी.आई सोनम ग्वाला की उपस्थिति में बैठक आहुत किया गया, जिसमें व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि केम्प-1 के सुभाष चैंक में हम लम्बे समय से व्यापार कर रहे है। हमे अपने व्यापार के लिए कोई स्थान दिया जाये, जिस पर अपर आयुक्त ने कहा की खुले में मांस मटन का विक्रय प्रतिबंधित किया जा रहा है। उसे आप तत्काल बंद करिए एवं अन्य स्थान के लिए जोन दो, जोन तीन एवं योजना विभाग की संयुक्त टीम मौका मुवायना कर स्थिति स्पष्ट करेगे। जिस पर व्यापारियों ने गुरूवार शाम तक अपना व्यापार जो सड़क किनारे लगे टीन, टप्पर, बांस बल्ली गड़ाकर किया जा रहा है, उसे हटाने सहमति दी थी।     

 मियाद खत्म होते ही निगम प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ शाम 5.45 बजे मौके पर पहुँचे और   सुभाष चौक मे मटन माँस के 9 व  7 सब्जी भाजी विक्रय के अवैध   शेड जो टीन, टप्पर,बाँस,बल्ली  से सडक किनारे बनाएं गये थे उसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया।


     कार्रवाई मे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौहान,  ए.सी.पी   अनंत साहू, सी.एस.पी. छावनी आशीष बंछोर, सी.पी.तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बाल कृष्ण नायडू, जे.पी.तिवारी, एम.एस.सोरी, अनिल मिश्रा, हरिओम गुप्ता केशव सोनारे, अंजनी सिंह कन्हैया यादव सहित तोडफोड दस्त निगम के अधिकारी  उपस्थित रहे।