Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पिछले दो महीनों में संपत्ति से संबंधित अपराधों में आई कमी

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।    दुर्ग जिले में संपत्ति से संबंधित अपराधों में कमी दर्ज की जा रही है। यहां पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधों में क...

Also Read

 

दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।   

दुर्ग जिले में संपत्ति से संबंधित अपराधों में कमी दर्ज की जा रही है। यहां पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधों में कमी लाने लगातार तेज गति से प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इन सब प्रयासों का असर रहा है कि चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी के मामलों में भी 20 से 30% तक की कमी दर्ज की गई है। पुलिस विभाग के द्वारा सामुदायिक एवं प्रीवेंटिव पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है।

                  जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम के अंतर्गत सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसके तहत विगत 02 माह अक्टूबर, नवम्बर में पूर्व के वर्ष 2022 की तुलना में वर्तमान 2023 के माह अक्टूबर, नवम्बर में नकबजनी के अपराधों में 08% की कमी आयी है, वही पर साधारण चोरी के मामलों में 52% कमी आयी है, वाहन चोरी के मामलों में 20% कमी आयी है तथा लूट/चैन स्नैचिंग के मामलों में 50% कमी आयी है।

                 वर्ष 2022 में माह अक्टूबर एवं नवम्बर में संपत्ति संबंधी अपराधों की तुलना में अक्टूबर एवं नवम्बर 2023 में कुल 11 प्रकरणों में सफलता अर्जित की गई है जो विगत वर्ष 2022 में माह अक्टूबर एवं नवम्बर में संपत्ति संबंधी अपराधों की बरामदगी की तुलना में 73% की वृद्धि हुई है।