Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में नौ बजे तक 14 प्रतिशत मतदान

  अगरतला. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और पहले दो घंटों में सुबह नौ बजे तक करीब...

Also Read

 


अगरतला. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और पहले दो घंटों में सुबह नौ बजे तक करीब 14 प्रतिशत मतदान हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव ने बताया कि राज्य में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम चार बजे तक चलेगी। सीईओ गिट्टे ने कहा मतदाताओं में विशेषकर महिलाओं में काफी उत्साह बना हुआ है। जो कि यह दर्शाता है कि राज्य में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं।
राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है क्योंकि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जो वर्षों से एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए चुनाव से पहले ही गठबंधन कर लिया है। जबकि भाजपा जो अपनी सत्ता को बनाए रखना चाहती है। भाजपा, इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में आईपीएफटी को त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में किंगमेकर के रूप में देखे जा रहा और टिपरा मोथा 2021 में शाही वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा बनाई गई एक प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरे।
त्रिपुरा के 60 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हाे गया। मतदान के लिए विशेष रूप से महिलाओं की लम्बी कतार देखी गयी जो अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। राज्य में 3328 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। त्रिपुरा की 13.98 लाख महिला मतदाता सहित लगभग 28.23 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सभी मतदाता 259 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। जिनमें मुख्यमंत्री माणिक साहा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का भाग्य भी शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे चलेगा। चुनाव नतीजे दो मार्च को आयेंगे।