Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पिगमेंटेशन ने छीन लिया है चेहरे का निखार तो परेशानी दूर करेगा जायफल का ये नुस्खा

  स्वास्थ्य।  असल बात न्यूज़।।   खूबसूरत दमकती त्वचा का सपना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन कई बार त्वचा के खास रख-रखाव के बावजूद लोगों...

Also Read

 स्वास्थ्य।

 असल बात न्यूज़।।


  खूबसूरत दमकती त्वचा का सपना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन कई बार त्वचा के खास रख-रखाव के बावजूद लोगों को फेस पर पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम होने लगती है। दरअसल, एक उम्र के बाद त्वचा में पिगमेंटेशन होना एक आम समस्या है। पिगमेंटेशन त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बों और कहीं-कहीं से त्वचा का रंग डार्क होने को कहते हैं। इसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है, हाइपोपिगमेंटेशन और हाइपर पिगमेंटेशन। हाइपर पिगमेंटेशन त्वचा की एक नॉर्मल समस्या है। इसमें त्वचा के एक हिस्से का रंग बाकी हिस्से से गहरा हो जाता है। साथ ही साथ स्किन पर धब्बे भी पड़ जाते हैं।

अगर आपके चेहरे का निखार भी पिगमेंटेशन छीन रहा है तो जायफल का ये घरेलू नुस्खा आपकी परेशानी दूर कर सकता है। जायफल में विटामिन सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रपर्टीज मौजूद होते हैं। जो त्वचा के काले-धब्बे, मुंहासे , टैनिंग और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी होते हैं। आइए जानते हैं कैसे।   

पिगमेंटेशन दूर करने के लिए ऐसे करें जायफल का इस्तेमाल-
पिगमेंटेशन दूर करने के लिए सबसे पहले 1-2 चम्मच कच्चे दूध में 1/4 चम्मच जायफल का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद इसे अच्छा तरह मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद सादे या ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करें। आप रात में सोने से पहले इसे सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग कर सकते हैं।