भिलाई। असल बात न्यूज़।। महिलाओं के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देने रिसाली निगम क्ष...
भिलाई।
असल बात न्यूज़।।
महिलाओं के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देने रिसाली निगम क्षेत्र में लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रैली निकाली गई एवम कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्व सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि घरेलू हिंसा क्या है और वे किस तरह से इसका प्रतिरोध कर सकती हैं। उन्हें याद बताएगा कि देश में महिलाओं के सशक्तिकरण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए क्या-क्या योजनाएं चल रही है।स्वास्थ्य, सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कैरियर और व्यावसायिक परामर्श/प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता, सूचना प्रसार और सेवाओं से संबंधित विभिन्न संस्थागत और योजनाबद्ध सेट अप तक महिलाओं की पहुंच को कैसे सुगम बनाना है।
शाम होने के बाद महिलाओं ने कैंडल मार्च भी निकाला जिसके साथ बस्ती की महिलाओं और आम लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।