पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।। दुर्ग जिले का पाटन विधानसभा क्षेत्र 26 दिसंबर को बड़े राजनीतिक सुर्खियों में रह सकता है। इस दिन प्रदेश के भ...
पाटन, दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
दुर्ग जिले का पाटन विधानसभा क्षेत्र 26 दिसंबर को बड़े राजनीतिक सुर्खियों में रह सकता है। इस दिन प्रदेश के भूपेश बघेल यहां पहुंच रहे हैं और वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तो वही यहां के बड़े गांव सेलुद में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी आमसभा होने जा रही है जिसमें भाजपा के प्रदेश स्तर के भी कई नेता शामिल होंगे। एक तरफ मुख्यमंत्री, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उनकी कई खबरें सुर्खियों में रहेगी तो दूसरी तरफ प्रदेश स्तर के नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की बड़ी आमसभा होने जा रही हैं जिससे वह अपने कार्यकर्ताओं में नया जान फूंकने की कोशिश में है, तो ऐसे कार्यक्रमों से यह पूरा विधानसभा क्षेत्र दिन भर सुर्खियों में तो बना ही रहेगा। इन कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर शासन प्रशासन में भी दिनभर आपाधापी मची रह सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 दिसंबर को दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई के लिए प्रस्थान करेंगे और ग्राम निपानी में दोपहर 3.20 बजे जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम निपानी से दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे ग्राम सुरपा (बेल्हारी) में बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम आमालोरी, ग्राम मुर्रा, ग्राम सेलूद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम और ग्राम पतोरा (उतई) में श्री हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की आम सभा सेलूद में होगी जिसमें पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक विद्या रतन भसीन जैसे नेता शामिल होंगे।

"
"
" alt="" />
" alt="" />


