Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर श्री ध्रुव ने सड़क निर्माण में अमानक गिट्टी के उपयोग पर लगायी रोक

  *हॉट मिक्स प्लांट में गिट्टी से भरे कंटेनर को तत्काल हटवाने के निर्देश रायपुर । असल बात न्यूज़।।    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्र...

Also Read

 

*हॉट मिक्स प्लांट में गिट्टी से भरे कंटेनर को तत्काल हटवाने के निर्देश

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य पर कलेक्टर  पी.एस. ध्रुव स्वयं निगरानी रख रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखने के लिए वह लगातार विभिन्न अंचलों का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों के विभिन्न लेयरों की मोटाई, उसमें प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता और सड़क की चौड़ाई आदि की जांच भी मौके पर विशेषज्ञ तकनीकी अधिकारियों से करा रहे हैं।

 कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव 24 दिसंबर को इसी सिलसिले में खड़गवां विकासखंड में गुड़भेला नाला से सिंघत, दुग्गी से खड़गवां तथा कोरबा से चिरमिरी सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गुड़भेला नाला से सिंघत सड़क डामरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान वहां बिछायी जा रही 19 एम.एम. मिक्स गिट्टी का कुछ पार्ट्स रोलर चलाने से टूटने का मामला सामने आने पर इस गिट्टी के उपयोग पर तत्काल रोक लगाये जाने के निर्देश दिए। 


कलेक्टर ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की गुणवत्ता की जांच के लिए ग्राम पंचायत मंझोली स्थित हॉट मिक्स प्लांट पहुंचे और वहां तैयार किए जा रहे डामरयुक्त गिट्टी का मुआयना किया। कलेक्टर ने गिट्टी की क्वालिटी अमानक पाये जाने पर प्लांट में रखी गिट्टी को तत्काल वहां से हटवाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को इस गिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण कार्य में नहीं करने की सख्त हिदायत दी और कन्टेनर में रखी गिट्टी को भी प्लांट के बाहर करवा दिया। गुड़भेला नाला से सिंघत सड़क का डामरीकरण 4.50 लाख रूपए की लागत से किया जा रहा है। इस सड़क की लंबाई 3.1 किलोमीटर है।


कलेक्टर ने इस दौरान 5.95 लाख रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवां सड़क के जीर्णोंद्धार तथा 95 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन कोरबा से चिरमिरी सड़क का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने तथा दुग्गी से खड़गवां मार्ग का निर्माण तेजी से पूरा कराये जाने का निर्देश दिए। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से कई ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जनकपुर बाईपास सड़क का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है, यह बाईपास 1.50 किलोमीटर लंबाई की है। इसी तरह जिले में 3.73 करोड़ रूपए की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सड़क, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ रूपए की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क, 3.12 करोड़ रूपए की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवा, 2.58 करोड़ रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़-लेदरी-पाराडोल सड़क, 3.34 करोड़ रूपए की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ रूपए की लागत से भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सड़क तथा 4.18 करोड़ रूपए की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण जारी है। 


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता