भिलाई। असल बात न्यूज़।। नगर निगम भिलाई के नवनिर्वाचित 70 पार्षदों ने अपना शपथ ग्रहण कर लिया है। यहां वार्ड क्रमांक 7 राधिका नगर सेना निर...
भिलाई।
असल बात न्यूज़।।
नगर निगम भिलाई के नवनिर्वाचित 70 पार्षदों ने अपना शपथ ग्रहण कर लिया है। यहां वार्ड क्रमांक 7 राधिका नगर सेना निर्वाचित पार्षद आदित्य सिंह ने भी पदभार ग्रहण किया। युवा आदित्य सिंह ने सामान्य सीट से बड़े वोटों के अंतर से जीत हासिल की है और उनकी ओर पूरे भिलाई की नजर लगी हुई है कि उन्हें निगम में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
भिलाई का वार्ड क्रमांक 7 राधिका नगर ward सामान्य वर्ग के लिए होने की वजह से प्रतिष्ठा पूर्व वार्ड बन गया था तथा यहां से टिकट हासिल करने के लिए दोनों मुख्य राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपामें भारी रस्साकशी और आपसी खींचातानी देखने को मिली थी। कांग्रेस ने युवा आदित्य सिंह पर भरोसा जताया और उन्हें इस ward से अपना प्रत्याशी बनाया। इस वार्ड में चुनाव प्रचार के दौरान भी जमकर गहमागहमी नजर आई और सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने के लिए दमखम लगा दिया। अंततः यहां से युवा आदित्य सिंह को जीत हासिल हुई। कहा जा रहा है कि आदित्य सिंह के साथ युवाओं की बड़ी टीम ने चुनाव प्रचार में काम किया जिसका उन्हें काफी फायदा मिला और उन्हें चुनाव के दौरान आम लोगों से जुड़ने में मदद मिली।
भिलाई के वार्ड क्रमांक 7 राधिका नगर में पार्षद पद के चुनाव के लिए कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें से आदित्य सिंह को 2 हजार 767 वोट मिले उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश श्रीवास्तव को सिर्फ 955 वोट हासिल करना पड़ा। इतने बड़े अंतर से जीत हासिल करने के बाद आदित्य सिंह के समर्थकों को भरोसा है कि उन्हें नगर निगम में महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।