Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोविड-19 पर देश भर से ताज़ा जानकारिया,पिछले लगातार 36वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।असल बात न्यूज। भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,98,656 तक पहुंचे ,  जो 73 दिनों बाद आठ लाख से कम हुए। पिछले 24 घंटों म...

Also Read

 

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।असल बात न्यूज।


  • भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,98,656 तक पहुंचेजो 73 दिनों बाद आठ लाख से कम हुए।
  • पिछले 24 घंटों में भारत में 62,480 नये मामले दर्ज हुए।
  • अब तक पूरे देश में कुल 2,85,80,647 मरीज स्वस्थ हुए।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 88,977 मरीज स्वस्थ हुए।
  • रिकवरी दर बढ़कर 96.03 प्रतिशत पहुंची।
  • साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में यह 3.80 प्रतिशत है।
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत हैजो लगातार 11वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
  • जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथअभी तक कुल 38.71 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 26.89 करोड़ डोज लगाई गई है।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

 


देशभर के हालात पर रिपोर्ट


केरल: गुरुवार को राज्य के आंशिक रूप से खुलने से बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले। संशोधित जांच दिशा-निर्देशों के अनुसारसात दिनों के 30% से ज्यादा औसत के साथ स्थानीय स्व-सरकारों (एलएसजीएस) में जांच लक्ष्य है। राज्य सरकार ने शुक्रवार से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निजी बसों को एक दिन छोड़कर ऑड-ईवन के आधार पर सेवाएं चलाने की छूट दी है। सप्ताहांत के दौरान सेवाओं पर रोक रहेगी। राज्य ने गुरुवार को कोविड-19 के 12,469 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,08,560 है। 88 अन्य लोगों के निधन के साथमृतकों का कुल आंकड़ा 11,743 हो गया है। टीपीआर अब 10.85% है। राज्य में अब तक कुल 1,19,55,852 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 95,55,765 ने पहली खुराक ली और 24,00,087 ने दूसरी खुराक ली।

तमिल नाडु: 60 दिनों के बादगुरुवार को तमिल नाडु के दैनिक कोविड-19 मामलों की संख्या 10,000 से नीचे आ गई। राज्य ने 9,118 नए मामले और 210 मौतें दर्ज कीजिससे कोविड मामलों की कुल संख्या 23,97,864 और मृतकों की कुल संख्या 30,548 हो गई। चेन्नई में भी कोविड के प्रसार में कमी आ रही है। गुरुवार को तमिल नाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने भरोसा जताया है कि एक सप्ताह के भीतर राज्य में कोविड-19 मामलों में तेजी से गिरावट आएगी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जांच की पॉजिटिविटी रेट 4% से नीचे आ गई हैक्योंकि 9,106 जांच में से 326 मामलों की पुष्टि हुईजबकि गुरुवार को 480 लोग स्वस्थ हो गए। राज्य भर में अब तक 1,18,98,338 टीकाकरण हो चुके हैंजिनमें से 96,81,761 को पहली और 22,16,577 को दूसरी खुराक मिली है।

कर्नाटक: 17-06-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसारदर्ज हुए नए मामले: 5,983; कुल सक्रिय मामले: 1,46,726; कोविड संबंधी नई मौतें: 138; कोविड से हुई कुल मौतें: 33,434; कल राज्य में लगभग 1,46,236 टीकाकरण के साथ अब तक कुल 1,78,01,556 टीकाकरण हो चुके हैं। फोर्टिस हेल्थ केयर के एक अध्ययन के अनुसारटीका लेने वाले 92 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को हल्के से मध्यम स्तर का संक्रमण हुआ और वे स्वस्थ हो गए।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 58 मौतों के साथ 1,02,712 नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 के 6,151 नए मामले दर्ज किएजबकि पिछले 24 घंटों में 7,728 को छुट्टी दे दी गई। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,24,42,374 खुराकें दी गई हैंजिनमें 97,97,330 पहली खुराक और 26,45,044 दूसरी खुराक शामिल है। सरकार ने 21 जून से सुबह बजे से शाम बजे तक कर्फ्यू के घंटों में और छूट देने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने आश्वासन के अनुरूप राज्य में 50 ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर विफल रहने के लिए केंद्र पर नाराजगी जताईऔर पूछा कि कैसे राज्य सरकार द्वारा जगह दिखाए जाने के बाद जून के पहले सप्ताह में 18 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाने की बात कही थी। अदालत ने केंद्र को पूरा ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख तय कर दी।

तेलंगाना: कल संक्रमण के अधिकतम 1,492 नए मामले और 13 मौतें दर्ज की गईजिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,09,417 और मृतकों की संख्या 3,534 हो गई। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 19,521 है। संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमशः 0.57 प्रतिशत और 96.21 प्रतिशत है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसारपांच जिले - हैदराबादरंगा रेड्डीखम्ममनलगोंडा और करीमनगर – ऐसे हैंजहां से सबसे ज्यादा संख्या में कोविड के मामले मिल रहे हैं और उन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में टीकाकरण अभियान को देखें तो कल सभी आयु वर्गों के कुल 1,75,241 लोगों को पहली और 7,282 लोगों को दूसरी खुराक मिली। अब राज्य में पहली खुराक पाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 71,50,608 और दूसरी खुराक 15,41,653 हो गई है।

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9830 नए मामले मिले, 5890 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और 236 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अभी 1,39,960 सक्रिय मामले हैं। राज्य के कोविड से जुड़े म्यूकोर्मिकोसिस के कुल मामलों में से 57% एकीकृत रूप से पुणेनागपुरऔरंगाबादमुंबई और नासिक में सामने आए हैं।

गुजरात: गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद के एसजीवीपी होलिस्टिक अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन को स्टोर करने के लिए 13,000 लीटर की क्षमता वाले टैंक को ऑनलाइन माध्यम से समर्पित किया। गुरुवार को गुजरात में कोविड-19 के 293 नए मामले मिले। इसके अलावापिछले 24 घंटों के दौरान 770 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। गुजरात में अब तक कोविड-19 से कुल 8 लाख 3 हजार 892 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस बीचराज्य में गुरुवार को 2 लाख 52 हजार 543 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

राजस्थान: पिछले 24 घंटों में 895 अन्य लोगों के स्वस्थ होने के बाद राजस्थान में कोविड से स्वस्थ होने दर बढ़कर 98.6 प्रतिशत हो गई है। गुरुवार तकस्वस्थ हो चुके कुल मामलों की संख्या 9,37,481 थीजबकि 10 अन्य लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 8,875 तक पहुंच गई। गुरुवार को संक्रमण के कुल 205 नए मामले सामने आए। राज्य में अभी 4,262 सक्रिय मामले हैं। हालांकिरिकवरी रेट में सुधार जारी हैतीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार अब आने वाले महीनों में टीकाकरण अभियान पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।

मध्य प्रदेश: राज्य में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 7000 केंद्रों पर टीकाकरण महाभियान शुरू होगाजिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे। राज्य के प्रतिरक्षण निदेशक डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन 7 लाख की दर से 50 लाख लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण के लिए 12 और 3 जुलाई को जन-जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को 145 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य के 22 जिलों में अभी एक भी मामले नहीं है। राज्य में अभी 2984 सक्रिय मामले हैं।

छत्तीसगढ़: अब तक कोविड-19 टीके की 74.34 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98 फीसदी हो गया है। अब राज्य में संक्रमण दर घटकर 1.29 फीसदी रह गई है। अभी संक्रमण दर केवल तीन जिलों- कोरबा में 3.03 प्रतिशतगरियाबंद में 3.46 प्रतिशत और बीजापुर में 4.59 प्रतिशत, सबसे ज्यादा है।

गोवा: आज गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने छोटे व्यापारियोंपारंपरिक व्यवसाय में लगे लोगोंमनरेगा श्रमिकों और अन्य स्वरोजगार करने वालों के लिए 5,000 रुपये की एकमुश्त सहायता की घोषणा कीजिनकी आजीविका कोविड-19 के कारण प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारोंजिनके कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो चुकी हैको 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के लिए फॉर्म 8 दिनों के भीतर डिप्टी कलेक्टरों के पास उपलब्ध होंगे। गुरुवार को राज्य में 254 नए मामले सामने आए और अभी सक्रिय मामलों की संख्या 3824 है।

असम: पिछले 24 घंटों में असम में कोविड-19 से कुल 41 मौतें हुईंजबकि दिन भर में राज्य भर में हुई 1,54,264 जांच से 3,477 नए संक्रमण के मामले पता चले। पॉजिटिविटी रेट 2.25 प्रतिशत है। कामरूप मेट्रो में 169 नए मामले सामने आए।

मणिपुर: गुरुवार को मणिपुर राज्य ने 5,884 नमूनों की जांच में से कोविड-19 के 495 नए पॉजिटिव मामले मिले। राज्य में 13 लोगों की मौत हो गई। हालांकिदैनिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से कम हैलेकिन यह गुरुवार को 8.41 प्रतिशत आने के साथ अभी भी ऊंची बनी हुई है। मणिपुर में कोविड-19 टीके लगाने वालों की कुल संख्या 4,83,335 है।

मेघालय: गुरुवार को कोविड-19 के 478 नए मामले आने के साथ मेघालय में लगातार दूसरे दिन नए मामलों ने स्वस्थ होने वालों को पीछे छोड़ दिया। पिछले 24 घंटों में 329 मरीज स्वस्थ हुए। एक सकारात्मक प्रगति मेंराज्य ने दिन भर में टीके की रिकॉर्ड 17,265 खुराकें लगाईं। गुरुवार को चार लोगों का संक्रमण के कारण निधन हो गयाजिससे कुल मृतकों की संख्या 762 हो गई।

नगालैंड: गुरुवार को नगालैंड में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मामले 2,368 हैं। नगालैंड सरकार ने 30 जून तक लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रतिदिन शाम 4 बजे से सुबह 5 बजे तक व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।

त्रिपुरा: त्रिपुरा मेंअगरतला नगर निगम9 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों के तहत आने वाले क्षेत्रों में 26 जून की सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। त्रिपुरा में एक दिन में 53 हजार से ज्यादा टीकाकरण किए गए।

सिक्किम: एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार,  गुरुवार को संक्रमण के लिए जांच में 90 अन्य लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद सिक्किम का कोविड-19 का आंकड़ा बढ़कर 18,896 हो गयाजबकि दो अन्य मौतों ने हिमालयी प्रदेश की कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या को 287 तक पहुंचा दिया। हिमालयी राज्य में अभी 2,907 सक्रिय मामले हैंजबकि 15,452 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और 250 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

पंजाब: जांच में पॉजिटिव पाए गए रोगियों की कुल संख्या 5,90,556 है। सक्रिय मामलों की संख्या 9,479 है। दर्ज हुई मौतों की कुल संख्या 15,738 है। पहली खुराक के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) 12,78,503 है। दूसरी खुराक के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) 3,20,455 है। पहली खुराक के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु का कुल टीकाकरण 31,48,280 है। दूसरी खुराक के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु का कुल टीकाकरण 5,15,914 है।

हरियाणा: अब तक पॉजिटिव मिले नमूनों की कुल संख्या 7,66,838 है। कोविड-19 के कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 3,227 हैं। मृतकों की संख्या 9,147 है। अब तक टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 68,67,215 है।

चंडीगढ़: लैब से सत्यापित कोविड-19 के कुल मामले 61,310 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 432 है। अब तक कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 802 है।

हिमाचल प्रदेश: अब तक कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कुल संख्या 1,99,699 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,430 है। अब तक कुल मौतों की संख्या 3,408 है।