मुख्यमंत्री ने भारत के महान धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया रायपुर, । असल बात न्यूज। महान धावक ओलंपियन मिल्खा सिंह क...
मुख्यमंत्री ने भारत के महान धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, । असल बात न्यूज।
महान धावक ओलंपियन मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर देश भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान एथलीट श्री मिल्खा सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने उन्हें एक चमत्कारी खिलाड़ी बताया जिसने राष्ट्र को सम्मोहित कर लिया था और अनगिनत भारतीयों के दिल में जगह बनाई थी।
प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट करते हुए कहा ‘ श्री मिल्खा सिंह जी के निधन के साथ हमने एक ऐसा चमत्कारी खिलाड़ी खो दिया है जिसने राष्ट्र को सम्मोहित कर लिया था और अनगिनत भारतीयों के दिल में जगह बनाई थी। उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया था। उनके निधन से व्यथित हूं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान धावक 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि श्री मिल्खा सिंह देश के हजारों खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री बघेल ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।