Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गृह मंत्री और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर उतई नगर पंचायत क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत

  दुर्ग, उतई। असल बात न्यूज़। उतई नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज ...

Also Read


 दुर्ग, उतई। असल बात न्यूज़।

उतई नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर ये कार्य स्वीकृत किए गए  हैं। इन कार्यों में मुख्य रूप से पंचायत के प्रत्येक वार्ड में गली सीमेंट करण का कार्य किया जाएगा। पंचायत के प्रतिनिधियों तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए गृह मंत्री श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर नगर पंचायत उतई क्षेत्र के 24 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग दो करोड 28 लाख 93 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।