निगम आयुक्त ने मुख्य कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति को देखने किया आकस्मिक निरीक्षण नोटिस भेजने का उपायुक्त अशोक द्विवे...
निगम आयुक्त ने मुख्य कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति को देखने किया आकस्मिक निरीक्षण
नोटिस भेजने का उपायुक्त अशोक द्विवेदी को निर्देश
भिलाईनगर । असल बात न्यूज।
नगर निगम में समय पर काम पर उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दी जा रही है। निगम आयुक्त ने मुख्य कार्यालय में आज आकस्मिक निरीक्षण किया तब ढेर सारे अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए गए।इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिया है।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने समय पर काम पर उपस्थित नहीं होने की लगातार शिकायत मिलने के चलते उपायुक्त अशोक द्विवेदी को सभी विभाग की उपस्थिति पंजी प्रातः 10ः40 को जब्त कर अनुपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिया था।
कर्मचारियों के निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण कार्यालयीन कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यालयीन कार्य प्रभावित होता है। निगम आयुक्तत ने समस्त विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा की भविष्य में इस प्रकार के पुनरावृत्ति होने पर वेतन कटौती के साथ-साथ निलंबन की भी कार्यवाही की जावेगी।

"
"
" alt="" />
" alt="" />


