Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुस्कान अभियान से परिवारों में लौटी खुशियां,117 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया

  चिंताजनक बात- दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में बालिकाएं हो रही है गुमशुदा, ऐसी गुमशुदा 63 बालिकाओं को पुलिस ढोढ़ी में सफल हुई दुर्ग। असल बात...

Also Read

 चिंताजनक बात- दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में बालिकाएं हो रही है गुमशुदा, ऐसी गुमशुदा 63 बालिकाओं को पुलिस ढोढ़ी में सफल हुई

दुर्ग। असल बात न्यूज़।

दुर्ग पुलिस अपने मुस्कान अभियान के तहत कई परिवारों में खुशियां लाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया। अपने बच्चों के वापस  लौट आने की परिवार में कितनी अधिक खुशी होती है इसकी कल्पना की जा सकती है। परिवार को यह खुशियां देने का काम दुर्ग पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने  मुस्कान अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने अभी तक 117 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाया है। इन बच्चों की खोजबीन की गई और उन्हें सकुशल उनके  परिजनों  को सौंपा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डी.एम.अवस्थी के आदेश के अनुरूप  प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशानुसाार संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर)  अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में दुर्ग जिले में लापता गुमशुदा बच्चों के पतासाजी हेतु सतत रूप से अभियान मुस्कान चलाया जा रहा है। 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक पूर्व वर्षों के  गुमशुदा 05 बालक व 31 बालिका कुल 53 बच्चों को तथा इस वर्ष 2021 में गुमशुदा  बच्चों में से 18 बालक एवं 63 बालिका कुल 81 बच्चों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया,। इनमें के कई बच्चों को महाराष्ट्र, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से  बरामद की गई है। 

        इस प्रकार अभियान मुस्कान के दौरान इस वर्ष अब तक कुल 117 बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

    इस सफलता में सभी नगर पुलिस अधीक्षक , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभरियो का निर्देशानुसार टीम गठित कर बालक बालिकाओ को दस्तयाब करने में सराहनीय भूमिका रही l