Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बरौनी गोंदिया बरौनी स्पेशल ट्रेन की सुविधा

  रायपुर । असल बात न्यूज। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी गोंदिया बरौनी ट्रेन का परिचालन किया जा...

Also Read

 


रायपुर । असल बात न्यूज।


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी गोंदिया बरौनी ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 27 जून  से आगामी आदेश तक के लिए परिचालित की जाएगी ।

गाड़ी संख्या 05231 बरौनी गोंदिया 27 जून 2021 से प्रतिदिन बरौनी से 10:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:21 बजे भाटापारा, 14:20 बजे रायपुर, 15:25 बजे दुर्ग, 15:52 बजे राजनंदगांव, होते हुए 17:40 बजे गोंदिया पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 05232 गोंदिया बरौनी 28 जून 2021 से प्रतिदिन गोंदिया से 21:15 बजे रवाना होकर 22:44 बजे राजनंदगांव, 23:30 बजे दुर्ग, 00.10 बजे रायपुर, 1:00 बजे भाटापारा होते हुए अगले दिन 8:30 बजे बरौनी पहुंचेगी ।


इस गाड़ी का ठहराव बरौनी समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी ,जौनपुर, वाराणसी मिर्जापुर, विंध्याचल प्रयागराज चौकी जंक्शन, शंकरगढ़ मानिकपुर जंक्शन, सतना, मैयर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर भाटापारा,रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, डोंगरगढ़, आमगांव गोंदिया दिया गया है । इस गाड़ी में दो एसएलआर पांच सामान्य श्रेणी के कोच, आठ स्लीपर कोच , एक एसी थ्री सहित कुल 16 कोच रहेंगे