Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


संस्कृति मंत्रालय "योग, एक भारतीय विरासत" के साथ मनाएगा आईडीवाई-2021

  पूरे देश में विशेष अभियान  का आयोजन  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 विरासत स्थलों पर योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं...

Also Read

 

पूरे देश में विशेष अभियान  का आयोजन 

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 विरासत स्थलों पर योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे


नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

योग धीरे-धीरे हर किसी के जीवन में शारीरिकमानसिक और आध्यात्मिक खुशी में अपनी प्रमाणित भूमिका के लिए एक केंद्रीय स्थान ले रहा है। इसे विश्व स्तर पर स्वीकार भी किया जा रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे एक बड़े मंच पर प्रचारित करना और इसके महत्व को बढ़ावा देना आवश्यक बनाता है।

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, "आज़ादी का अमृत महोत्सवअभियान के एक भाग के रूप में "योग एक भारतीय विरासतनामक एक अभियान का आयोजन करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की योजना बना रहा है। यह कार्यक्रम मंत्रालय के सभी संस्थानों/निकायों की सक्रिय भागीदारी से 75 सांस्कृतिक विरासत स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। वर्तमान महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुएप्रत्येक स्थल पर योग के लिए प्रतिभागियों की संख्या 20 तक सीमित कर दी गई है। इन स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कई प्रख्यात लोग शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में 45 मिनट का योग शामिल होगाइसके बाद 30 मिनट का लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम होगाजिसे संगीत नाटक अकादमी या क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के युवा पुरस्कार विजेताओं द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संस्कृति मंत्रालय के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म/पेजों पर किया जाएगा। अधिकतम कवरेज के लिए संस्कृति मंत्रालय के मीडिया भागीदारों जैसे रेडियो फीवर 104, दूरदर्शनक्योरफिट और फिक्की सहित चयनित 30 साइटों को शामिल किया गया है।