Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, अब एक्टिव केसेस 10,26,159

  भारत में  लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा रिकवरी रेट बढ़कर 95.26 प्रतिशत ...

Also Read

 

भारत में 

लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 95.26 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25 प्रतिशत, लगातार 20वें दिन 10 प्रतिशत से कम

नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 80,834 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार छठे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। इसे केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा बताया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001M1D9.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 10,26,159 हो गयी। लगातार 13वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 54,531 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.49 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MTIK.jpg

 

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,32,062 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 51,228 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BRA6.jpg

 

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,80,43,446 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,32,062 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.26 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TBDG.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,00,312 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.81 करोड़ से ज्यादा (37,81,32,474) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.74 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.25 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 20 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।