Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारतीय जनता पार्टी का राजधानी रायपुर में उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

  गृह मंत्री के निवास पर प्रदर्शन करने पहुंचने के पहले भाजपा कार्यकर्ता रास्ते में गिरफ्तार, पुलिस बल के जवानों के साथ जमकर धक्का-मुक्की राय...

Also Read

 गृह मंत्री के निवास पर प्रदर्शन करने पहुंचने के पहले भाजपा कार्यकर्ता रास्ते में गिरफ्तार, पुलिस बल के जवानों के साथ जमकर धक्का-मुक्की

रायपुर। असल बात न्यूज़।


राज्य में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था तथा शराब , ड्रग तस्करों के साथ आपराधिक तत्वों के बढ़ते हौसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन कारी यहां गृहमंत्री के सिविल लाइन में स्थित शासकीय निवास का घेराव करने निकले थे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही तगड़ी व्यवस्था की गई थी और इन्हें बुढ़ापारा में ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया गया। बेरी केटिंग स्थल पर पुलिस बल तथा प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई लेकिन सुरक्षाबलों के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से आगे जाने से रोक दिया।

धरना प्रदर्शन रैली का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत , संजय श्रीवास्तव इत्यादि कर रहे थे।दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि उनकी प्रशासन के लोगों से कोई लड़ाई नहीं हैं। बीजेपी का कार्यकर्ता यहां निहत्थे, सरकार की खामियों कमियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। पुलिस प्रशासन के लोगों को निहत्थे प्रदर्शनकारियों, आम लोगों पर लाठी चलाने के बजाय ड्रग तस्करों, शराब माफिया के लोगों को पकड़ने का काम करना चाहिए।उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी अपराधिक घटना रुक सके। पुलिस प्रशासन के साथ प्रदर्शनकारियों की लंबे देर तक चली धक्का-मुक्की, झड़प के बाद प्रशासन के द्वारा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।