Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा कर धन्ना सेठो और भ्रष्टाचारियों को पद से नवाजा गया-प्रवक्ता विकास तिवारी

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धनकुबरो और पूर्ववर्ती सरकार के कमीशन खोरो का जलवा महिलाओं को भाजपा में बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक...

Also Read


भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धनकुबरो और पूर्ववर्ती सरकार के कमीशन खोरो का जलवा

महिलाओं को भाजपा में बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया

आरएसएस के दबाव के चलते प्रदेश कार्यकरणी के मीडिया विभाग में महिलाओं को नियुक्त नही किया गया

भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा कर धन्ना सेठो और भ्रष्टाचारियों को पद से नवाजा  गया  

रायपुर। असल बात न्यूज़।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को रमन सिंह द्वारा बनाया गया मायाजाल बताया है और कहां की आरएसएस मुख्यालय के दबाव में आकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया विभाग में एक भी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की है क्योंकि आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं का को बोलने का अधिकार,समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया विभाग में किसी भी महिला नेत्री को प्रवक्ता नहीं बनाया गया जबकि भाजपा और आरएसएस के नेता महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और शेखचिल्ली वाली भाषा बोलते हैं पर हकीकत में महिलाओं को आरएसएस और भाजपा में मुखर होकर बोलने का अधिकार प्राप्त नहीं है।



कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का दबदबा और जलवा है भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है और धनकुबेर ओ कमीशन खोरो को बड़े पदों से नवाजा गया है जिसके की कारण मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा छा गई है सोशल मीडिया में खुलकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं और अपनी उपेक्षा से मानसिक अवसाद से ग्रसित तक होने की बात कर रहे हैं।




कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रश्न पूछते हुए कहां है कि किस कारण से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग में महिला प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई क्या आरएसएस मुख्यालय से के दबाव में आकर महिला प्रवक्ता नहीं बनाया गया क्या भाजपा आज भी महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं समझते जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता नहीं बनाया गया इस बात का जवाब छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाएं भी चाहती है।