Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद, सूनी सड़कों पर लूट की लगातार घटनाएं

चिंताजनक-- लॉकडाउन में सड़के सूनी हैं। हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। छि...

Also Read
चिंताजनक--

लॉकडाउन में सड़के सूनी हैं। हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। छिनतई, लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधिक तत्वों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि राह चलते लोगों को रोक कर लूट लिया  जाने लगा है। एक ही दिन में एक ही जगह पर वही अपराधिक तत्व 33, 4 4 लोग को लूट ले रहे है। आशंका है कि यह अपराधी तत्व दारु पीने, नशा करने के लिए लोगों को लूट रहे हैं।

दुर्ग भिलाई। असल बात न्यूज़।

भिलाई 3 में एक ही स्थान पर एक ही दिन में 10 दिन चाचा लोगों को लूट लिया गया। लूटने वाले अपराधी एक ही लोग थे। उनके हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने रेलवे में ड्यूटी पर जा रहै तीन चार लोगों को कुछ ही समय के अंतराल में चाकू की नोक पर एक ही स्थान पर लूट लिया। इन अपराधियों ने चाकू की नोक पर मारपीट करते हुए मोबाइल और नगदी की लूट की। यह सभी घटनाएं तड़के की हैं। रेलवे में ड्यूटी करने वाले ज्यादातर लोगों को तड़के ही जाना पड़ता है। संभवत अपराधिक तत्वों को भी मालूम रहा होगा कि ड्यूटी पर जाने वाले लोग जल्दबाजी में होते हैं तथा उनके पास न कुछ नगदी और मोबाइल तो होता ही है। लूटने पर यह सब तो मिल ही जाएगा।




इनमें से कुछ पीड़ितों ने स्थानीय थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसा नहीं है कि यही लूट की घटनाएं हुई हैं। अभी शहर के कई स्थानों में लूट की घटनाएं लगातार दर्ज की गई है। विडंबना है कि लोग नशे के लिए लूट कर रहे हैं। लाकडाउन में भी नशे की चीजें जगह-जगह मिलने की शिकायतें हैं। अपराधिक तत्वों के हौसले इस तरह से बुलंद होना निश्चित रूप से चिंताजनक बात है। जो लोग लूट का शिकार हुए हैं उनके परिजनों में भी चिंताएं हैं। क्योंकि जिस रास्ते पर इनके साथ लूट की घटनाएं हैं उस रास्ते से ही उन्हें आगे भी आना जाना है। यह मामला bhilai-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेल कॉलोनी के आसपास का है। जहां पर को तथा दूसरे शालिनी के स्थलों पर नशेड़ी ओ की टोली हमेशा ली जाती है।