Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सत्य की जीत हुई है-सांसद विजय बघेल

  विवादित ढांचा को ढहाए जाने के मामले में न्यायालय के निर्णय पर प्रतिक्रिया भिलाई। असल बात न्यूज़।    अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के...

Also Read

 विवादित ढांचा को ढहाए जाने के मामले में न्यायालय के निर्णय पर प्रतिक्रिया


भिलाई। असल बात न्यूज़।  

अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि सत्य की जीत हुई है। निश्चित रूप से हम सभी के लिए खुशी की बात है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक पूर्वाग्रह से पीड़ित होकर हमारे पूज्य संत जनों, भाजपा- विहिप के नेताओं, समाजसेवियों को मुकदमे में फंसा कर बदनाम करने की कोशिश की लेकिन झूठ से पर्दा हट गया है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि आजाद भारत में, कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों को इसी तरह से विभिन्न मामलों में फंसाकर प्रताड़ित तथा परेशान करने की साजिश की है। उसके द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए हमेशा षड्यंत्र रचा जाता रहा है। विवादित ढांचा, ढहाय जाने के मामले में हमारे पूज्य संतों, नेताओं को फंसा दिया गया जिन्होंने प्रत्येक धर्म और संप्रदाय के हितों के लिए, राष्ट्रीय हित के लिए हमेशा, लड़ाई लड़ी है हमारे वरिष्ठ तथा सम्माननीय नेताओं ने हमेशा देश के हित के लिए आवाज बुलंद की है तथा लड़ाई लड़ी है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। उसने एक वर्ग विशेष के लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए अपनी तुष्टीकरण की नीति के चलते साजिश की लेकिन पूरे देश के लोगों के सामने उसके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया। आम जनता के सामने, कांग्रेस की कुत्सित साजिश व कृत्व लगातार उजागर होते चले गए हैं जिसके चलते ही कांग्रेस आज देश में सिर्फ 40 सीटों तक सिमट कर रह गई है।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए इस तरह से जो षड्यंत्र किया इसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए।  भारत देश में माननीय न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि है हम सब इस निर्णय का सम्मान करते हैं।