प्रदेश में मरवाही विधानसभा की सीट रिक्त है। इस सीट से छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी विधायक थे। उन्होंने, कांग्रेस से अलग होने क...
प्रदेश में मरवाही विधानसभा की सीट रिक्त है। इस सीट से छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी विधायक थे। उन्होंने, कांग्रेस से अलग होने के बाद जनता कांग्रेस पार्टी बनाकर इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उनके अकस्मात मृत्यु से यह सीट रिक्त है। अब इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजर लगी हुई है और सभी इसे हथियाने राजनीतिक कोशिशों को तेज करने में लग गए हैं।
रायपुर, मरवाही। असल बात न्यूज़।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा इसी तैयारियों की कड़ी में बूथ, सेक्टर एवं जोन स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,राजेश तिवारी,प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला इत्यादि ने इसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।