Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

अमृतपाल सिंह के समर्थन में बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  अमृतपाल सिंह के समर्थन में सिख समाज के कतिपय लोगों के द्वारा बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में चार आरोपियों...

Also Read

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

अमृतपाल सिंह के समर्थन में सिख समाज के कतिपय लोगों के द्वारा बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह रैली एक दिन पहले 22 मार्च को निकली गई थी।

रायपुर पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाईट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया। इसकी पुष्टि की गई है कि दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। 

उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की आशंका के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन में  धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 


मामले में गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं

*01. दिलेर सिंह रंधावा पिता अवतार सिंह उम्र 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा रायपुर

*02. मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू पिता बलबीर सिंह उम्र 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर रायपुर

*03. हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा पिता महेन्दर सिंह उम्र 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर

*04. हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू पिता अवतार सिंह उम्र 42 साल निवासी निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।