महादेव ऐप और दूसरी अवैधानिक गतिविधियों में संलग्न कांस्टेबल निलंबित

 

दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहने के आरोप में कुम्हारी थाने में पदस्थ एक आरक्षक आज निलंबित कर दिया है।इस आरक्षक के खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक सहदेव सिंह को असंवैधानिक  गतिविधि में लिप्त रहने तथा पुलिस की गोपनीय जानकारियों को भंग कर कर्तव्य के प्रति निष्ठा संदिग्ध होने तथा कदाचरण  के आरोप में निलंबित किया गया है। आरोप है कि वह कांस्टेबल महादेव ऐप की जानकारियों को शेयर करने से भी जुड़ा रहा है।