Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम पाटन क्षेत्र में कार्रवाई

पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम बाजार ...

Also Read

पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम बाजार में जाकर व्यवसायियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए जागरूक भी कर रही है तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रही है। बार-बार समझाने के बाद भी इसका उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है।

  नगर पंचायत पाटन के राजस्व अमले के द्वारा समझाने के बावजूद प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पॉलीथिन जप्ती की कार्यवाही कर 8500 रुपये की जुर्माना वसूल की गई है ।

 शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पालीथीन को प्रतिबंधित किया गया है। नगर पंचायत पाटन के कर्मचारियों द्वारा प्लास्टिक पालीथीन जप्त कर दुकानदारों से 8500 की जुर्माना वसूल किया गया।  कार्यवाही में निकाय के जलज,नेमीचंद , अशोक कुमार साहू गजेंद्र पटेल,गजेंद्र बया, के द्वारा प्लास्टिक पालीथीन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।