Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

छत्तीसगढ़ में चंद्र ग्रहण सिर्फ 10 मिनट बाद से

रायपुर, दुर्ग।  असल बात न्यूज़।।         Live   छत्तीसगढ़ में लगभग 10 मिनट बाद से चंद्र  ग्रहण दिखना शुरू हो सकता है। यहां शाम ढलने की ओर है...

Also Read
रायपुर, दुर्ग।
 असल बात न्यूज़।। 

       Live  

छत्तीसगढ़ में लगभग 10 मिनट बाद से चंद्र  ग्रहण दिखना शुरू हो सकता है। यहां शाम ढलने की ओर है और कुछ ही देर में पूर्ण सूर्यास्त हो जाने वाला है। इसके बाद हम सबको चंद्रोदय नजर आने लगेगा। चंद्रोदय दिखने के साथ हम सब चंद्रग्रहण देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से लगभग 23 मिनट तक चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। 

छत्तीसगढ़ अंचल के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में अब शाम पूरी तरह से ढल गई है और थोड़ी ही देर में चंद्रोदय दिखने लगेगा। इसी के साथ चंद्रग्रहण भी दिखना शुरू हो जाएगा। इसे हम उत्तर पूर्व दिशा में देख सकेंगे। अंचल में मौसम आज दिनभर साहब रहा है। दिन भर धूप निकली रही है। हालांकि धूप अधिक चटक नहीं रही है तथा वातावरण में गर्मी भी अधिक नहीं है। यहां औसत तापमान 32 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। मौसम साफ होने की वजह से चंद्रग्रहण को स्पष्ट देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान हम आंखों की सुरक्षा के लिए उपाय कर सकते हैं। 

देश के कई हिस्सों में 4:20 बजे से चंद्र ग्रहण दिखने लगा है। अगरतला में सबसे पहले चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हुआ।देश के पूर्वी भागों से कुल और आंशिक दोनों चरणों का अंत दिखाई देने वाला है। देश के बाकी हिस्सों से इसके आंशिक चरण की केवल समाप्ति दिखाई देने वाली है। 

इस समय लगभग 6:00 बजने जा रहे हैं और जो लोग अपने घर से बाहर हैं और आसमान की तरफ देख रहे होंगे उन्हें दिखाई दे रहा होगा कि अभी भी आसमान में हल्की चमक बाकी है याने की रात पूरी तरह से गहरा नहीं गई है। इस चमक के साथ हमें यह भी दिख रहा होगा कि आसमान में हल्की लालीमा सी छा गई है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा का रंग गहरा सुर्ख लाल हो जाता है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से आसमान में भी हल्की लालिमा सी भी फैली हुई दिख रही है।